Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:फिरोजाबाद के रसूलपुर में हादसा, चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वरी चौराहे के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान हाथरस जनपद के सादाबाद तहसील स्थित धधाऊ गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। उनकी पहचान उनके पास मिले एक कार्ड के आधार पर की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटर तेज गति से आ रहा था और अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में संघ ने विचार परिवार मिलन का वार्षिकोत्सव मनाया:युद्धवीर बोले- व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण संघ का ध्येय
    Next Article
    बरेली में होली से पहले तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:401 ग्राम चरस जब्त, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment