Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में संघ ने विचार परिवार मिलन का वार्षिकोत्सव मनाया:युद्धवीर बोले- व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण संघ का ध्येय

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचार परिवार मिलन का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। तिलकधारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सामूहिक आसन, योग, समता, व्यायाम और गीत का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संघ के विचार परिवार से जुड़े लगभग 20 संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख युद्धवीर रहे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन संघ की वर्ष भर लगने वाली शाखा के प्रदर्शन का माध्यम होता है। युद्धवीर ने कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जहाँ शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों के जरिए स्वयंसेवकों में गुणों का विकास किया जाता है। युद्धवीर ने आगे कहा कि इन कार्यक्रमों से तैयार स्वयंसेवक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनों के माध्यम से परिवर्तन का कार्य करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देशहित के लिए सामूहिकता का भाव आवश्यक है और सामूहिक अनुशासन के आधार पर ही एक संगठित तथा शक्तिशाली समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती, किसान संघ, आरोग्य भारती और भूतपूर्व सैनिक परिषद सहित लगभग 20 संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक वीरेंद्र ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. उदय ने कराया। कार्यक्रम में काशी के डॉ. उत्पल गुप्ता, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक आदित्य, विभाग कार्यवाह डॉ. नितेश, सह विभाग कार्यवाह डॉ. नागेन्द्र, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला कार्यवाह रजनीश, सह जिला कार्यवाह रविन्द्र और नीतू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छत पर रखे कपड़ों में लगी आग:रमजान में बांटने के लिए जुटाया था सामान; फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया
    Next Article
    कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:फिरोजाबाद के रसूलपुर में हादसा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment