Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों से बचकर भाग रहा हिरन नाले में गिरा, VIDEO:दुधवा टाइगर रिजर्व से भटककर आया, लखीमपुर में वन विभाग ने रेस्क्यू किया

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व से भटककर एक हिरण भैरमपुर गांव पहुंच गया। कुत्तों द्वारा दौड़ाए जाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने हिरण का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर निघासन वन रेंज के भैरमपुर गांव के पास हुई। गांव की गलियों में हिरण को दौड़ते देख कुछ ग्रामीण घरों से बाहर आ गए। इसी दौरान, कुत्तों ने हिरण को दौड़ाना शुरू कर दिया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप कर हिरण को कुत्तों से बचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हिरण को पकड़ लिया। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हिरण भोजन या पानी की तलाश में जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गया होगा। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वन विभाग ने हिरण को दोबारा सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत:होली खेलने बाइक से आगरा जा रहे थे, अनियंत्रित होकर गाड़ी ईंट के ढ़ेर में घुसी
    Next Article
    खाड़ी देशों से लखनऊ से आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द:दुबई, अबूधाबी, शारजाह और दम्माम की कुल 11 फ्लाइट रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment