Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाड़ी देशों से लखनऊ से आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द:दुबई, अबूधाबी, शारजाह और दम्माम की कुल 11 फ्लाइट रद्द

    2 hours ago

    1

    0

    खाड़ी देशों में चल रहे तनाव और एयरस्पेस से जुड़ी दिक्कतों का असर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षा कारणों और संचालन में बाधा के चलते लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए आने-जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इससे विदेश जाने वाले और वहां से लौटने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों की माने तो एयरलाइंस कंपनियों ने स्थिति को देखते हुए कई फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से कैंसिल कर दिया है। इनमें दुबई, अबूधाबी, शारजाह और दम्माम जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। आगमन की उड़ानें रद्द, कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट प्रभावित खाड़ी देशों में चल रहे तनाव और एयरस्पेस से जुड़ी दिक्कतों के कारण लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाली कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से आने वाली फ्लाइट IX-198, जिसका लखनऊ पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 3:30 बजे था, उसे रद्द कर दिया गया। इससे दुबई से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह इंडिगो की अबूधाबी से आने वाली फ्लाइट 6E-1416, जो सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी, उसे भी एयरलाइंस ने कैंसिल कर दिया। इसके अलावा शारजाह से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-1424, जिसका निर्धारित समय सुबह 7:05 बजे था, वह भी रद्द कर दी गई। क्षेत्रीय रूट की उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिला। स्टार एयर की JRG रूट की फ्लाइट S5-228, जो सुबह 10:10 बजे लखनऊ आने वाली थी, उसे भी निरस्त कर दिया गया। इसी तरह S5-222 फ्लाइट (KQH रूट), जिसका आगमन समय शाम 4:55 बजे तय था, वह भी रद्द कर दी गई। दम्माम से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-098, जो रात 8:00 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी, उसका संचालन भी रद्द कर दिया गया। इससे खाड़ी देशों से लौटने वाले यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गईं। लखनऊ से जाने वाली कई उड़ानें भी निरस्त सिर्फ आने वाली ही नहीं, बल्कि लखनऊ से खाड़ी देशों और अन्य गंतव्यों के लिए जाने वाली कई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट IX-193, जिसका प्रस्थान समय रात 1:05 बजे था, उसे भी एयरलाइंस ने कैंसिल कर दिया। स्टार एयर की S5-223 फ्लाइट (KQH रूट), जो सुबह 10:45 बजे लखनऊ से रवाना होने वाली थी, उसका संचालन भी रद्द रहा। वहीं S5-229 फ्लाइट (JRG रूट), जिसका निर्धारित प्रस्थान समय शाम 5:25 बजे था, वह भी नहीं उड़ सकी। इसी तरह इंडिगो की अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट 6E-1415, जिसका समय रात 8:35 बजे तय था, उसे भी रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दम्माम के लिए उड़ान 6E-097, जो रात 9:00 बजे रवाना होने वाली थी, उसे भी एयरलाइंस ने कैंसिल कर दिया। एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार उड़ानें रद्द होने से एयरपोर्ट पर कई यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को अपनी यात्रा टालनी पड़ी। कुछ यात्रियों को एयरलाइंस कंपनियों की ओर से वैकल्पिक फ्लाइट में शिफ्ट करने की व्यवस्था की गई, जबकि कई यात्री टिकट रिफंड या नई बुकिंग कराने में लगे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्तों से बचकर भाग रहा हिरन नाले में गिरा, VIDEO:दुधवा टाइगर रिजर्व से भटककर आया, लखीमपुर में वन विभाग ने रेस्क्यू किया
    Next Article
    आबूधाबी से सकुशल लौटे दशरथ महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य:अयोध्या एयरपोर्ट पर बृजभूषण सिंह और महंत जनमेजय शरण ने किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment