Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोटेदारों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा:कौशांबी में कमीशन बढ़ाने और बकाया भुगतान की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में शुक्रवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन (उप्र) के बैनर तले जिले के कोटेदारों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा, जिसमें कमीशन बढ़ाने, बकाया भुगतान और कार्यप्रणाली में सुधार की प्रमुख मांगें शामिल थीं। कोटेदारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम कमीशन मिल रहा है। दिल्ली, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों में प्रति कुंतल लगभग 200 रुपये तक का कमीशन दिया जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह दर बहुत कम है। इस स्थिति में बढ़ती महंगाई के बीच परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। समाधान स्थानीय स्तर पर ही करने की मांग ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि पहले जमा किए गए खाली बोरों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, जिससे कोटेदारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, राशन वितरण के बाद मासिक कमीशन भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। कोटेदारों ने सिंगल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को नियमों के अनुसार लागू करने और तकनीकी खराबियों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश भर में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान कोटेदार संघ कौशांबी के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह और कोटेदार कुलदीप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, VIDEO:दो युवक ले जाते दिखे, पुलिस की तलाशी के दौरान महिलाओं का हंगामा
    Next Article
    पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक:सरकार की नीतियों को बताया पेंशन विरोधी, संघर्ष जारी रखने का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment