Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक:सरकार की नीतियों को बताया पेंशन विरोधी, संघर्ष जारी रखने का ऐलान

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में आयोजित की गई। संस्था के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि संचालन मंत्री बद्री प्रसाद चौधरी ने किया। बैठक में पिछली कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान तेज करने और अधिक से अधिक पेंशनर्स को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। कई नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार की कथित पेंशनर्स विरोधी नीतियों की आलोचना की। पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हो रहा है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। संस्था ने निर्णय लिया कि इन मुद्दों को 4 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित प्रांतीय बैठक में मजबूती से उठाया जाएगा। यह भी तय किया गया कि जनपद से अधिक से अधिक सदस्य प्रांतीय बैठक में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक ध्रुव चंद्र मिश्र, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप पाल, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, राम वचन भारती, मंडल प्रतिनिधि रमेश चंद्र श्रीवास्तव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद वर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कार्यालय सचिव गौरी शंकर, कोषाध्यक्ष जोखन राम, सहायक कोषाध्यक्ष जगराम शर्मा, संयुक्त मंत्री राम सागर चौधरी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी और संगठन सचिव राधेश्याम लाल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। अंत में, अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोटेदारों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा:कौशांबी में कमीशन बढ़ाने और बकाया भुगतान की मांग की
    Next Article
    कार सवार बदमाशों ने लखनऊ के युवक को लूटा:कानपुर में असलहा लगाकर 71 हजार इंस्टेंट लोन कराया, खाते में पैसे ट्रांसफर किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment