Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किठौर सीट पर सपा से पहली पसंद शाहिद मंजूर:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार अश्विनी त्यागी, रालोद से विनय प्रधान

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ जिले की किठौर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक शाहिद मंजूर को जनता ने नकार दिया है। भास्कर के सर्वे में किठौर की 65% जनता का मत है कि शाहिद मंजूर को यहां दोबारा विधायक नहीं बनना चाहिए। शाहिद मंजूर किठौर से 4 बार के विधायक हैं। कुल 14% लोग शाहिद मंजूर को दोबारा विधायक बनाना चाहते हैं। भाजपा में यहां पहली पसंद माछरा निवासी संघ से लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ता अश्विनी त्यागी माछरा हैं। पार्टी के रूप में इस सीट पर पहली पसंद भाजपा है। किठौर में 60% लोग भाजपा का ही विधायक यहां चाहते हैं। 28% लोगों ने सपा और कुल 7% लोगों ने यहां रालोद को पसंद किया है। 5% लोग बसपा का विधायक किठौर सीट पर चाहते हैं। पार्टीवार जनता ने किठौर सीट पर रालोद के विनय प्रधान को सबसे मजबूत प्रत्याशी के रूप में चुना है। 97% लोग रालोद से विनय प्रधान को प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। रालोद में ही केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी को यहां कुल 1% लोगों ने कैंडिडेट के रूप में स्वीकार किया है। जबकि 2% में अन्य चेहरे हैं। भाजपा से यहां माछरा के अश्विनी त्यागी 69% लोगों की कैंडिडेट के रूप में पहली पसंद हैं। देवेंद्र गुर्जर दूसरे स्थान पर 17 %लोगो की पसंद बने हैं। एमएलसी अश्विनी त्यागी को कुल 4% लोगों ने कैंडिडेट के रूप में पसंद किया है। अन्य में 10% अलग-अलग नाम हैं। समाजवादी पार्टी से कैंडिडेट के रूप में पहली पसंद सिटिंग विधायक शाहिद मंजूर हैं। शाहिद मंजूर यहां से 4 बार के विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे हैं। 50% जनता सपा से उनको टिकट दिलाना चाहती है। युवा चेहरा बाबर खरदौनी दूसरे नंबर पर 47% लोगों की पसंद हैं। धर्मेंद्र मलिक को 1 व अन्य में 2% चेहरे शामिल हैं। बसपा से यहां बसपा सरकार में मंत्री, मायावती के करीबी मुनकाद अली के बेटे सलमान मुनकाद है। सलमान मुनकाद को 77% लोग चाहते हैं कि उन्हें बसपा से टिकट मिले। कुशलपाल मावी को 18% लोगों ने बसपा कैंडिडेट के रूप में पसंद किया है। अन्य में 5% चेहरे हैं। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी:पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
    Next Article
    सर्राफा व्यापारी पर चाकू से हमला कर लूट:कानपुर देहात में 20 हजार नकद लूटकर फरार, झोला छीनने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment