Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा व्यापारी पर चाकू से हमला कर लूट:कानपुर देहात में 20 हजार नकद लूटकर फरार, झोला छीनने का प्रयास

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यापारी पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने व्यापारी को चाकू मारकर घायल कर दिया और उनकी जेब से करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर निनाया गांव निवासी राजवल्लभ सिंह परिहार सर्राफा का कारोबार करते हैं। रविवार को वह लोहारी गांव के मजरा जिगनीपुरवा बाजार से अपना कारोबार कर बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही राजवल्लभ सिंह मुख्य मार्ग से निनाया की ओर मुड़े, पहले से घात लगाए दूसरी बाइक पर सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के अनुसार, बदमाशों ने राजवल्लभ सिंह के झोले को छीनने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने उनकी जेब में रखे लगभग 20 हजार रुपए छीन लिए। व्यापारी को कुछ चोटें भी आईं। घायल व्यापारी किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया- पुलिस ने घायल का इलाज कराया है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किठौर सीट पर सपा से पहली पसंद शाहिद मंजूर:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार अश्विनी त्यागी, रालोद से विनय प्रधान
    Next Article
    लखनऊ में राष्ट्रीय समाज की प्रेसवार्ता:पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव , सचिव बोल- दलित और पिछड़ों को किसी दल ने अधिकार नहीं दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment