Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ यात्रा 2026 के लिए NHAI की तैयारी पूरी:बिजनौर में मीडियन कट बंद, यातायात डायवर्जन और प्रकाश व्यवस्था की गई मजबूत

    10 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-74 (हरिद्वार-नगीना खंड) पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाए गए हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान जारी यातायात व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात संचालन में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। NHAI के परियोजना निदेशक संकेश शर्मा ने गुरुवार दोपहर तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित स्थानों पर आरसीसी क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। मीडियन कटों को भी बंद कर दिया गया है, जिससे अनावश्यक और असुरक्षित क्रॉसिंग पर रोक लग सके तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। इसके अतिरिक्त, कांवड़ यात्रियों और अन्य वाहन चालकों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर विभिन्न स्थानों पर वाटरफिल बैरियर लगाकर आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। इससे यातायात का संचालन सुचारु और सुरक्षित ढंग से हो रहा है। रात्रिकालीन आवागमन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइटों के माध्यम से समुचित प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई घायल की जान:एसपी ने आदर्श मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
    Next Article
    भाजपा गंगाघाट मंडल की बैठक संपन्न:12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा पदयात्रा, 'हर घर तिरंगा' अभियान पर बनी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment