Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई घायल की जान:एसपी ने आदर्श मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    10 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की समय रहते सीपीआर देकर जान बचाने वाले कांस्टेबल आदर्श मिश्रा को पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। घायल को सीपीआर देते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उनके मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की। कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार देर शाम कुंडौरा गांव के पास महोबा डिपो की रोडवेज बस और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती एक घायल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसकी सांसें उखड़ने लगीं और हृदय की धड़कन धीमी पड़ गई। मौके पर मौजूद सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल आदर्श मिश्रा ने बिना समय गंवाए घायल को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देना शुरू किया। उनकी त्वरित सूझबूझ और प्राथमिक इलाज के चलते घायल की हालत में सुधार आया और उसकी जान बच गई। घायल को सीपीआर देते हुए कांस्टेबल आदर्श मिश्रा का वीडियो सामने आया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने अपने कार्यालय में कांस्टेबल आदर्श मिश्रा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि कांस्टेबल आदर्श मिश्रा ने साहस, त्वरित निर्णय क्षमता, मानवीय संवेदनशीलता और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। उनका यह कार्य न केवल पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि पुलिस की संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित छवि को भी मजबूत करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में श्रद्धालुओं की बस का 14 हजार का चालान:नाराज श्रद्धालुओं ने नेशनल हाईवे पर 20 मिनट तक जाम लगाया
    Next Article
    कांवड़ यात्रा 2026 के लिए NHAI की तैयारी पूरी:बिजनौर में मीडियन कट बंद, यातायात डायवर्जन और प्रकाश व्यवस्था की गई मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment