Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ यात्रा में हादसा, युवक की मौत:इगलास-मुरसान मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए एक सड़क हादसे में कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारियन निवासी 30 वर्षीय युवक अजय की मौत हो गई। यह घटना इगलास क्षेत्र के गांव सिमरधरी के पास शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे हुई। मृतक के भाई तोरन सिंह ने बताया कि अजय रामघाट से लौट रहा था। वह इगलास-मुरसान मार्ग पर पैदल चल रहा था और अपने मोहल्ले के सुमित व सुनील नामक कांवड़ियों को टॉर्च की रोशनी से रास्ता दिखा रहा था। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक को भी चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि के दिन जनता दर्शन में पहुंचे 150 लोग:गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा- पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
    Next Article
    बलरामपुर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था की लहर:मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झांकियों से सजाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment