Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या है पिकैक्स माउंटेन, ईरान में अब इसके पीछे क्यों पड़े ट्रंप?

    19 hours ago

    1

    0

    ईरान अमेरिका युद्ध एक बार फिर अपने खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान के उस रहस्यमई पहाड़ को निशाना बनाने की धमकी दी है। जिसके बाद से यह युद्ध और भयंकर हो सकता है। नाम है पिकैक्स माउंटेन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी सेना इस जगह पर बहुत जल्द हमला कर सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर पिकैक्स माउंटेन में ऐसा क्या है कि ट्रंप की नजर अब इस पहाड़ के नीचे बनी सुरंगों पर है? अगर अमेरिका ने पिकक्स माउंटेन पर हमला किया तो क्या ईरान अमेरिका युद्ध एक बार फिर और ज्यादा खतरनाक दौर में पहुंच जाएगा।इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के Times Square में खूनी खेल, Bank of America की महिला VP Erin Piacenti की हत्या से US में दहशत4 सितंबर को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पिकैक्स माउंटेन को बहुत जल्द निशाना बना सकता है। ट्रंप का कहना था कि अगर वहां कुछ गतिविधि चल रही है तो अमेरिका उस जगह पर हमला कर सकता है। अब बात उस जगह की जिसने इस वक्त पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। पिकैक्स माउंटेन। ईरान के नताज परमाणु परिसर के बेहद करीब मौजूद एक पहाड़ी इलाका है। यह तेहरान से करीब 220 कि.मी. दक्षिण में और नताज न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स से लगभग 2 कि.मी. दूर है। पहाड़ के अंदर गहरी सुरंगों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया गया है। यही वजह है कि इसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़कर देखा जाता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जगह पर कई सालों से निर्माण और सुरंगों को मजबूत करने का काम चल रहा है। सेटेलाइट तस्वीरों में सुरंगों के प्रवेश द्वार, निर्माण गतिविधियां और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव भी दिखाई देते रहे हैं। यानी यह कोई सामान्य पहाड़ी नहीं है।इसे भी पढ़ें: तुम हमें यूं भुला न पाओगे...कुवैत-जॉर्डन-बहरीन पर ईरान का भीषण अटैक, ट्रंप करेंगे परमाणु हमला?अमेरिका और इजराइल की चिंता यहीं से शुरू होती है। इजराइली खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हो सकता है कि ईरान ने हजारों यूरेनियम एनरचमेंट सेंट्रीफ्यूज को इस पहाड़ के नीचे बनी सुरंगों में पहुंचाया हो। अगर यह आकलन सही है तो इसका मतलब बेहद गंभीर है क्योंकि ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने नताज और फोडो पर जब हमले हुए उसके बाद अगर सेंट्रीफ्यूज या परमाणु उपकरणों को किसी बेहद सुरक्षित भूमिगत जगह पर ले जाया गया तो ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को दोबारा खड़ा करने की क्षमता बचाए रखना चाहता है। हालांकि यहां एक बेहद जरूरी बात है।  सेंट्रीफ्यूज मौजूद होने की रिपोर्ट का मतलब यह जरूरी नहीं कि पिकैक्स माउंटेन में पूरी तरह सक्रिय यूरेनियम एनरचमेंट प्लांट चल रहा हो।इसे भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग, IRGC Vs ट्रंप, होने लगी मिसाइलों की बारिशएक्सपर्ट्स का कहना है कि उपकरणों को हमले से बचाने के लिए वहां शिफ्ट किया गया हो सकता है। अगर अमेरिका के पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली बम और हथियार हैं तो फिर पिकैक्स माउंटेन को लेकर इतनी चिंता क्यों है? तो इस टेंशन की वजह है इसकी भूमिगत गहराई। दरअसल पिकैक्स माउंटेन के नीचे सुरंगों को बेहद मजबूत और गहराई में बनाया गया है। यानी ऊपर से बम गिराना और किसी खुले सैन्य ठिकाने को तबाह करना एक बात है।  
    Click here to Read more
    Prev Article
    World Map में सटीक सुधार के UNGA प्रस्ताव पर भारत ने किया समर्थन
    Next Article
    दोस्त रूस पर आई बात, ऐसा गरजे जयशंकर, पूरा कीव हिला डाला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment