Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala में BJYM का विरोध प्रदर्शन, वंदे मातरम् न गाने पर जलाया CM Satheesan का पुतला

    1 hour from now

    1

    0

    भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा की युवा शाखा) ने स्वतंत्रता दिवस पर केरल में वंदे मातरम् नहीं गाए जाने के विरोध में रविवार को मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के पुतले फूंके। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ तक पहुंचे और सतीशन तथा जिन्ना के पुतले जलाए। भाजपा के प्रदेश महासचिव एस. सुरेश ने प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि भारत के विभाजन का नेतृत्व करने वाले जिन्ना की तरह ही सतीशन भी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और जमात-ए-इस्लामी के दबाव में पाकिस्तान के संस्थापक की तरह का रुख अपना रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाया गया, लेकिन केरल में कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह मुस्लिम लीग समेत कट्टरपंथी संगठनों के दबाव से डरती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी इसी तरह के प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शन में सुरेश के अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शोन जॉर्ज, पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष करमना जयन और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वी. मनुप्रसाद सहित संगठन के अन्य नेता शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yogi Adityanath ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, विचारों पर आधारित पुस्तिका जारी की
    Next Article
    Odisha DGP YB Khurania ने साइबर अपराध और नशे को बताया पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment