Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala में नौका हादसों के बाद लापता तीन मछुआरों की तलाश में Coast Guard जुटी

    3 hours from now

    1

    0

    तिरुवनंतपुरम, आठ अगस्त केरल के तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिलों में मछली पकड़ने वाली नौकाओं से जुड़े अलग-अलग हादसों के बाद 31 जुलाई से लापता तीन मछुआरों की तलाश शनिवार को फिर शुरू की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। तलाश अभियान शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा।तिरुवनंतपुरम जिले के विड़िण्गम और मुथलापोझी तथा कोल्लम जिले के नींदकारा इलाके में तलाश की जा रही है। पुथेनथुरा निवासी गौतम कृष्णा (26) नींदकारा में मछली पकड़ने वाली एक नौका के 31 जुलाई को पलट जाने के बाद से लापता है, इस हादसे में गौतम के पिता राधाकृष्णन (48) और उसके दादा राजीवन (74) की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि गौतम की मां रेशमा के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार से तलाश अभियान तेज कर दिया गया।इसके लिए तटीय पुलिस की अतिरिक्त नौकाएं तैनात की गई हैं तथा भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। इस बीच, विड़िण्गम तटीय पुलिस पुल्लुविला निवासी जॉन (54) की तलाश जारी रखे हुए है। वह भी 31 जुलाई को तिरुवनंतपुरम तट के पास एक अलग नौका हादसे के बाद से लापता है।अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और मछुआरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। जॉन के परिवार के विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने तलाश अभियान तेज करने का आश्वासन दिया था। विड़िण्गम तटीय पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को तलाश का दायरा और क्षेत्रों तक बढ़ाया जाएगा।मुथलापोझी के पास 31 जुलाई को मछली पकड़ने वाली एक नौका पलटने के बाद लापता हुए शिजिन (32) की तलाश भी शनिवार सुबह फिर शुरू की गई। अंचुथेंगु तटीय पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि मत्स्य विभाग की समुद्री प्रवर्तन शाखा की मदद से तलाश अभियान सुबह से जारी है। शिजिन के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसका पता लगाने के लिए उचित तरीके से तलाश अभियान नहीं चलाया जा रहा है।उन्होंने अंचुथेंगु तटीय पुलिस थाने के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया था। बाद में परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन ने मछुआरे के घर जाकर उसके परिवार को तलाश अभियान तेज करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने शनिवार से तलाश अभियान में 10 मछुआरों को शामिल करने की परिवार की मांग भी स्वीकार कर ली।विपक्ष तलाश अभियान में सुस्ती का आरोप लगाते हुए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार को निशाना बना रहा है। वहीं, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने शुक्रवार को कोल्लम कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ‘केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल’ ने भी राज्य सरकार से मछुआरों के लिए तलाश एवं बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के Brijesh Pathak का Akhilesh Yadav पर पलटवार, कहा- ब्राह्मण हितैषी बनने का स्वांग न रचें
    Next Article
    Bengaluru 5 Star Hotel Food Raid | बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी: सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड मीट और दूध ज़ब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment