Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में MBBS-BDS इंटर्न डॉक्टरों का धरना:बोले- 12 हजार का स्टाइपेंड कम, 30 हजार करने की मांग; सुनवाई नहीं तो भूख हड़ताल

    36 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को KGMU के गेट नंबर-1 पर MBBS और BDS इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अभी करीब 12 हजार रुपए महीने मिलते हैं। इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपए करने की मांग है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद अब तक कोई फैसला नहीं हुआ। सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर इंटर्न डॉक्टर धरने पर बैठे। प्रदर्शन में KGMU के अलावा लोहिया संस्थान, गोरखपुर, मेरठ समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई में मौजूदा स्टाइपेंड काफी कम है। इंटर्न डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाने पर जल्द फैसला लेने की मांग की। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… मेधावी दीप्ति शर्मा भी प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शन में KGMU के दीक्षांत समारोह में चांसलर और हीवेट समेत 19 पदक जीतने वाली मेधावी छात्रा दीप्ति शर्मा भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्टाइपेंड इंटर्न डॉक्टरों की जरूरतों के हिसाब से काफी कम है। इंटर्न डॉक्टरों के मुताबिक, बढ़ती महंगाई में 12 हजार रुपए महीना पर्याप्त नहीं है। कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऐसे में हर महीने घर से पैसे मंगवाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि परिवार उनसे आर्थिक मदद की उम्मीद करता है, लेकिन कम स्टाइपेंड के कारण वे खुद परिजनों पर निर्भर हैं। छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपए करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में चीनी जमाखोरी रोकने को टीम गठित:डीलरों के स्टॉक का होगा नियमित सत्यापन, बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित
    Next Article
    फर्रुखाबाद में एसएसओ से मारपीट, बिजली आपूर्ति बाधित:मामले की जानकारी पर रात को ही पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment