Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में सीनियर्स ने जूनियरों से जबरन प्रणाम कराया:सिर झुकाकर 'प्रणाम महोदय जी' बोलते रहे छात्र; सुरक्षाकर्मी बनाते रहे वीडियो

    9 hours ago

    1

    0

    KGMU के कलाम सेंटर के सामने सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का नजारा हैरान करने वाला था। MBBS प्रथम वर्ष के छात्र कतार में खड़े थे। उनकी गर्दन झुकी हुई थी। सामने से कोई सीनियर छात्र गुजरता तो सभी तेज आवाज में बोलने लगते- 'प्रणाम महोदय जी'। वहीं, कतार में खड़ी छात्राएं भी सीनियर छात्राओं को देखकर 'प्रणाम मैडम जी' कह रही थीं। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी आसपास मौजूद थे। कुछ सुरक्षाकर्मी मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे। कतार के पास से गुजर रहे सीनियर छात्र जूनियरों को डपटते और हिदायत देते नजर आए। जूनियर छात्र-छात्राएं सिर झुकाए खड़े रहे। उनके चेहरों पर घबराहट साफ दिखाई दे रही थी। कोई भी अपनी जगह से हटने या विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सीनियरों के प्रणाम का बनाया जा रहा दबाव बताया जा रहा है कि नए छात्र-छात्राओं को समूह में इस तरह खड़ा किया जाता है। सीनियरों के सामने से गुजरने पर प्रणाम करने का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर डांटने और डराने के आरोप हैं। लगातार दबाव के चलते नए स्टूडेंट्स सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि शिकायत करने पर सीनियर उन्हें और परेशान कर सकते हैं। यही वजह है कि वे खुलकर अपनी बात रखने से भी कतरा रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में भी चल रही गतिविधियां हैरानी की बात यह है कि कलाम सेंटर के आसपास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और CCTV कैमरे होने के बावजूद इस तरह की गतिविधियां होने के आरोप हैं। दोपहर के समय की कैमरों की फुटेज में भी यह घटनाक्रम देखा जा सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रभावी हस्तक्षेप सामने नहीं आया है। नए छात्र-छात्राओं की चुप्पी और उनके चेहरों पर दिखता डर परिसर की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। ………….. ये खबर भी पढ़ें… मॉब लिन्चिंग का मामला दबाने वाले चौकी प्रभारी लाइन हाजिर:4 लाख में सौदा तय करने का आरोप, दरोगा-सिपाही पर हो चुकी है कार्रवाई लखनऊ के इंदिरानगर के सुग्गामऊ में आसामियों ने मॉब लिन्चिंग की घटना के मामले में चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया। इसके पहले भी एक दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई हो चुकी है। एक महिला के हाथ पैर बांधकर झुग्गी में रहने वाले आसामियों ने उसे बुरी तरह पीटा था। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद पीड़ित पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने मदद की बजाय समझौते के नाम पर चार लाख रुपए तय किए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में खुली गटर में गिरने से बची बच्ची, VIDEO:दूध लेकर जा रहे व्यक्ति ने बचाया, विभाग से गटर ढकवाने की मांग
    Next Article
    बदायूं में मासूम की हत्या की वजह तलाश रही पुलिस:दोहरे हत्याकांड में 8 साल के बच्चे की हत्या बनी पहेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment