Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में खुली गटर में गिरने से बची बच्ची, VIDEO:दूध लेकर जा रहे व्यक्ति ने बचाया, विभाग से गटर ढकवाने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के सरायइनायत स्थित न्यू कॉलोनी में खुले गटर में गिरने से एक बच्ची बाल-बाल बच गई। बच्ची के गटर में गिरने की घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। गनीमत रही कि उसी समय वहां से गुजर रहे एक बच्चे की नजर बच्ची पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। घटना सोमवार शाम की है। CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना बच्ची की पहचान अशोक कुमार ठाकुर की बेटी रिया ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय संजय यादव दूध लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बच्ची को खुले गटर में गिरते देखा। उन्होंने बिना देर किए बच्ची को बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली। परिवार के लोगों ने संजय यादव का आभार जताया। उनका कहना था कि यदि संजय यादव समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो बच्ची के साथ अनहोनी हो सकती थी। उनकी सूझबूझ और तत्परता से बच्ची की जान बच गई। विभाग से खुले गटर को ढकवाने की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों में खुले गटर को लेकर चिंता है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में गटर खुला होने से बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। पहले ही इसे ढक दिया गया होता तो ऐसी घटना नहीं होती। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से खुले गटर को तत्काल ढकवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में रामकथा के लिए युवक कर रहा दंडवत यात्रा:धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए युवक की अनोखी आस्था, जगह-जगह पुष्पवर्षा
    Next Article
    KGMU में सीनियर्स ने जूनियरों से जबरन प्रणाम कराया:सिर झुकाकर 'प्रणाम महोदय जी' बोलते रहे छात्र; सुरक्षाकर्मी बनाते रहे वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment