Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़े ट्रक-डबल डेकर बस की टक्कर, दो दर्जन यात्री घायल:लखीमपुर खीरी के नेशनल हाईवे-730 में हुआ हादसा, सीतापुर से मनोनाधाम जाते समय हुआ हादसा

    23 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में उचौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दियापुर के पास नेशनल हाईवे-730 पर गुरुवार खड़े ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गयी है, यह हादसा इतना भयंकर था कि इसमें दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे। अचानक सामने खड़े ट्रक से टकराने के बाद बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कई यात्री सीटों से गिर पड़े और बस के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही उचौलिया पुलिस और ‘सेवा का जुनून’ टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। करीब पांच एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे-730 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर बस और ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची और हैड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया। करीब तीन घंटे बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में घना कोहरा, दृश्यता घटी:सड़कों पर धीमी हुई रफ्तार, लोगों को सांस लेने में परेशानी
    Next Article
    नारियल पानी के पैसे मांगने पर दरोगा भड़का, VIDEO:अमरोहा में ठेले वाले से मारपीट के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर, युवक को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment