Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 3 की मौत:11 गंभीर घायल, चालक को झपकी आने के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। किलोमीटर संख्या 227 के पास खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार रोडवेज बस टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा एक ही ट्रक से दो बार टक्कर का परिणाम है। सबसे पहले किलोमीटर संख्या 227 पर एक रोडवेज बस ने ट्रक को हल्की टक्कर मारी थी। बांगरमऊ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू किया और ट्रक को टोचन कर किलोमीटर संख्या 232 पर चौकी बांगरमऊ के पास सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया था। इसी दौरान देर रात एक अन्य रोडवेज बस उसी स्थान से गुजर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पहले से खड़े उसी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बांगरमऊ पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन अज्ञात यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। घायलों में वंदना साहनी (पुत्री ठगई साहनी, निवासी अहिरौली बाजार, कुशीनगर), रमेश (पुत्र शिव पूजन, निवासी खंडारा, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर), अनीता साहनी (पत्नी मंगेश साहनी, निवासी कुशीनगर), सुशील कुमार (निवासी एत्माद्दौला, आगरा), राजाराम (निवासी दरभंगा, बिहार), सुनील (निवासी अमीनाबाद, लखनऊ), रुद्र और सुमित्रा शामिल हैं। निवासी उसका बाजार सिद्धार्थनगर, अनन्या निवासी कुशीनगर, अवधेश निवासी गोरखपुर, तारादेवी व सरस्वती निवासी कुशीनगर सहित अन्य यात्री शामिल हैं। इसके अलावा शाहरुख निवासी किशोरपुर जगदीशपुर, धीर सिंह निवासी गुरसहायगंज कन्नौज, सहदेव निवासी जैदपुर मथुरा, हर्षित पाल निवासी सीतापुर, सचिन पाल व राजीव कुमार निवासी लखीमपुर खीरी, अजय सिंह निवासी सीतापुर, प्रियंका सिंह व शारदा सिंह निवासी तेलीबाग लखनऊ, दयाशंकर निवासी लखीमपुर, आशीष निवासी मथुरा, अजय कुमार, दिनेश, मिथलेश व रजनीश निवासी महमूदाबाद सीतापुर, सर्वेश व शैलेन्द्र निवासी वृंदावन मथुरा, अमेरिका निवासी बहराइच तथा तारा देवी निवासी मौरावां उन्नाव भी घायल यात्रियों में शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और मार्ग को सामान्य कराया। अधिकारियों का कहना है कि बस चालक से पूछताछ की जाएगी तथा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संदिग्ध के हाथ में बच्चा देखें तो पूछताछ करें:कानपुर सेंट्रल पर चाइल्ड मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा परखी, यात्रियों को बच्चों की देखभाल के तरीके बताए
    Next Article
    प्रवासी मजदूरों के लिए यूपी रोडवेज ने बढ़ाई दिल्ली बसें:यात्री संख्या बढ़ने पर बसें दोगुनी, अन्य डिपो से भी अतिरिक्त बसें संचालित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment