Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खांडेकर अकादमी, काऊंटी क्लब ने जीते मैच:कानपुर में केडीएमए क्रिकेट लीग के मुकाबले

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खांडेकर क्रिकेट अकादमी और काऊंटी क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। यह लीग शहर के विभिन्न मैदानों पर खेली जा रही है, जिसमें कई क्लब और अकादमियां हिस्सा ले रही हैं। पहला मैच कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेला गया। खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 186 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल सिंह ने 56 रन और दीपांशु सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। कानपुर क्रिकेटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानवेंद्र सिंह ने 42 रन देकर 3 विकेट और समन्वय दीक्षित ने 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 25.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। उदय तिवारी और समन्वय दीक्षित ने 34-34 रन बनाए। खांडेकर क्रिकेट अकादमी के लिए सुमित यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि मुकुल यादव ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने 66 रन से जीत दर्ज की। दूसरा मैच सप्रू मैदान में आयोजित किया गया। काऊंटी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 210 रन बनाए। सचिन मिश्रा ने 54 रन, बृजुल सिंह ने 41 रन, मधुकर शुक्ला ने 30 रन और आशीष सविता ने 20 रन का योगदान दिया। पैरामाउंट क्लब की ओर से सौरभ जायसवाल ने 40 रन देकर 4 विकेट और मोहिब अंसारी ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पैरामाउंट क्लब की टीम 32.1 ओवर में 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हिमांशु मिश्रा ने 40 रन, मोहिब अंसारी ने 39 रन और समुन्द्र दुबे ने 27 रन बनाए। काऊंटी क्लब के गेंदबाजों में प्रियंश पाल ने 43 रन देकर 3 विकेट, बृजुल सिंह ने 20 रन देकर 2 विकेट और सचिन मिश्रा ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। काऊंटी क्लब ने यह मैच 54 रन से जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    82 की उम्र में IIT से PhD:1968 में देखा एक अधूरा सपना, अब लकवाग्रस्त मरीजों को पैरों पर खड़ा करेंगी पद्मश्री डॉ. चूडामणि सरोज
    Next Article
    गोंडा में दरोगा मिनहाज सिद्दीकी निलंबित:25 हजार रिश्वत मांगने पर कार्रवाई, आग लगाने के केस में कर रहे थे डील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment