Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुजली की गोलियां खाकर बनाया सुसाइड का वीडियो:आगरा में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया; मेटा अलर्ट पर पहुंची पुलिस

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में प्यार में धोखा मिलने के बाद 20 साल के युवक ने सुसाइड का फर्जी वीडियो बनाया। प्रेमिका को डराने और फेमस होने के लिए उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद मेटा के AI सिस्टम ने इसे सुसाइड का कंटेंट मनाते हुए पुलिस को अलर्ट कर दिया। अलर्ट मिलते ही पुलिस युवक की लोकेशन पर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद पुलिस को युवक सही-सलामत मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने युवक की काउंसिलिंग की। उसे समझाया कि इस प्रकार का कोई कदम न उठाए। साथ ही इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर न डाले। मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… अब्बास नगर में रहने वाले साहिल (20) ने बताया- पोस्ट मेरी ही आईडी से हुई है। नेट नहीं चल रहा था, इसलिए गलती से पोस्ट हो गई। मुझे कोई परेशानी नहीं थी। साहिल के भाई आजम ने बताया- हमें नहीं पता कि उसने ऐसा कोई वीडियो बनाया है। हमें नहीं पता था कि वीडियो से इतनी बड़ी समस्या हो जाएगी। अगर मालूम होता, तो ऐसा वीडियो नहीं बनाने देते। पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा साहिल के बनाए वीडियो में दिख रहा कि उसके हाथ में 18 टैबलेट की दो स्ट्रिप है। साहिल इसमें से टैबलेट निकालता है। इसके बाद सभी टैबलेट एक साथ खा लेता है। फिर वह पानी पी लेता है। वीडियो में लड़के की आंखों में आंसू भरे हुए हैं। साथ ही लिखा है- सब टैबलेट खा गया एक ही बार में। कुछ नहीं रहा मुस्कान, मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। पोस्ट सोमवार को 11:07 बजे रात में अपलोड किया गया था। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, उस पर एक शायरी भी चल रही है। लिखा है- उसके दिए जख्म मैं अभी से सिलना चाहता हूं। मेरी बर्बादी के पीछे मैं उसे सिलना चाहता हूं। उसकी तस्वीर से मन नहीं भरता यार, अब मैं मरना चाहता हूं। 30 मिनट में मेटा ने पुलिस को अलर्ट किया वीडियो अपलोड होने के 30 मिनट में मेटा ने सुसाइड के बारे पुलिस को अलर्ट किया। कहा- एक लड़का सुसाइड कर रहा, उसे बचाओ। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। 10 मिनट के अंदर पुलिस साहिल की लोकेशन पर पहुंच गई, जहां उसका घर था। घर पहुंचने के बाद पुलिस को साहिल सही-सलामत मिला। सिपाहियों ने साहिल और उसके घरवालों से वीडियो को लेकर पूछताछ की। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह 10वीं पास है। गाड़ी मैकेनिक है। एक लड़की से धोखा खाने के बाद वीडियो बनाया था। इसमें जो गोली है, वो खुजली की दवा है। युवक बोला- मुझे कोई परेशानी नहीं थी पुलिस की काउंसिलिंग में लड़के ने कहा- मुझ पर किसी भी घरवाले और लड़की का कोई दबाव नहीं है। मैंने ऐसे ही वीडियो बना लिया था। मुझे नहीं पता था कि इस वीडियो से इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। उसने पुलिस टीम को आश्वासन दिया के आगे से ऐसा वीडियो कभी नहीं बनाएगा। वहीं भाई आजम ने कहा कि पुलिस समय रहते हमारे घर पर पहुंची। भाई ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया, यह हमें नहीं पता था। हम लोग पुलिस का धन्यवाद करते हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग, आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर की फायरिंग फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडिया गुट में राहुल गांधी की लीडरशिप को बार बार चुनौती क्यों मिलती है?
    Next Article
    औरैया में जवान ने की थी युवक की हत्या:बहन से दोस्ती बनी विवाद की वजह, छुट्टी पर आया था आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment