Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुली जीप में हथियार लहराते दिखे युवक, VIDEO:'तांडव' नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, मुंह में गंडासा दबाए दिखा युवक

    12 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक खुली जीप में धारदार हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में युवकों का एक समूह एक पुरानी जीप पर सवार है। वे खुलेआम चाकू और गंडासा (फरसा) जैसे घातक हथियार लहरा रहे हैं। वीडियो में युवक जीप को ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर फिल्मी अंदाज में दौड़ाते हुए दिख रहे हैं। इसमें हिंसा और हमले के दृश्यों को भी फिल्माया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'तांडव' नाम से प्रचारित किया जा रहा है। बिना नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल और सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है। साथ ही, बिना रजिस्ट्रेशन और कागजात के सड़क पर दौड़ रही जीप को जब्त किया जाना चाहिए।वीडियो में एक जीप चालक अपने मुंह में गंडासा दबाकर वीडियो बनाता हुआ भी दिख रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में कांग्रेस का प्रदर्शन:निजी स्कूलों की मनमानी फीस, गैस और पेयजल समस्या पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    कार पेड़ से टकराई,दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत:देवरिया में बारात से लौटते समय हादसा; 100 की रफ्तार में थी कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment