Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खलीलाबाद में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित:विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया अनावरण, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेमरियावां मंडल अंतर्गत करही गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी यह मांग अब पूरी हो गई है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रतिमा का अनावरण किया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, अधिकार और सामाजिक समरसता के महान विचारों का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करना अपना सौभाग्य बताया। विधायक ने आगे कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करना और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों की जरूरतों और भावनाओं के अनुरूप लगातार कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जोर दिया कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता और अधिकार के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रतिमा स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बताया। उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से गांववासियों में खुशी है। इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी के जिला अस्पताल में भर्ती महिला से छेड़छाड़:पेशेंट हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
    Next Article
    कानपुर के शुक्लागंज में 500 घर डूबे, गंगा उफनाई:महिलाएं बोलीं- घरों में कैद होने को मजबूर; गलियों में चल रही नाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment