Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खिलाड़ियों ने ली खेल भावना की शपथ:इटावा में क्रीड़ा समारोह 'स्फूर्ति' शुरू, मार्च पास्ट के साथ हुई शुरुआत

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा कर्म क्षेत्र महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्फूर्ति का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साह के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सलिल वर्मा और प्रो अजय दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो महेंद्र सिंह ने की। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इस मौके पर कॉलेज की स्पोर्ट्स समिति के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत बुके, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। खेल जीवन का जरूरी हिस्सा मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल को भी जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। खेलों में जाति या धर्म नहीं देखा जाता, इससे लोगों के बीच एकता बढ़ती है। उन्होंने योग और खेलों की प्राचीन परंपरा का भी जिक्र किया। देश और दुनिया को जोड़ते हैं खेल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो महेंद्र सिंह ने कहा कि खेलों ने कई देशों के रिश्तों को सुधारा है। कई बार देशों के बीच लंबे समय से चल रही दूरियां खेलों के जरिए कम हुई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीत हार से ज्यादा जरूरी खेल में भाग लेना और उत्साह बनाए रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश की महिलाएं खेलों में आगे बढ़ रही हैं और विश्व स्तर पर नाम कमा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष फायरिंग में गोली लगने से ड्राइवर की मौत:बारात के दौरान हुई घटना, दोस्त के बेटे के विवाह में शामिल होने पहुंचे थे
    Next Article
    उन्नाव के मौरांवा थाने से सीज ट्रैक्टर की ट्रॉली गायब:रिलीज ऑर्डर के बाद वाहन मालिक ने उठाया सवाल, इंस्पेक्टर बोले जांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment