Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में गोली लगने से ड्राइवर की मौत:बारात के दौरान हुई घटना, दोस्त के बेटे के विवाह में शामिल होने पहुंचे थे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर इलाके में हर्ष फायरिंग में 49 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार रात अपने सहकर्मी के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। तभी बारात के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी गोली उनके पैर में जाकर लगी। आनन फानन में घायल हालात में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अलीगंज निवासी सुनील यादव (49) ड्राइवरी करते हैं। शुक्रवार को अपने दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने विराट खंड 3 स्थित सामुदायिक केंद्र में गए थे। वहां पर बारात के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली सुनील यादव के पैर में लग गई। सुनील लहूलुहान हालत में वहीं गिर गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में मैक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश तिवारी का कहना है हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद विनोद बिंद ने CM योगी से मुलाकात की:भदोही के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर हुई चर्चा
    Next Article
    खिलाड़ियों ने ली खेल भावना की शपथ:इटावा में क्रीड़ा समारोह 'स्फूर्ति' शुरू, मार्च पास्ट के साथ हुई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment