Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के मौरांवा थाने से सीज ट्रैक्टर की ट्रॉली गायब:रिलीज ऑर्डर के बाद वाहन मालिक ने उठाया सवाल, इंस्पेक्टर बोले जांच होगी

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के मौरांवा थाना परिसर से सीज किए गए एक ट्रैक्टर की ट्रॉली गायब हो गई है। यह मामला तब सामने आया जब कोर्ट से रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद वाहन मालिक ट्रैक्टर लेने थाने पहुंचा। उसे केवल ट्रैक्टर मिला, जबकि ट्रॉली मौके से नदारद थी। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में पुलिस ने एक मामले में इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर थाने में खड़ा कराया था। हाल ही में कोर्ट ने ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों को रिलीज करने का आदेश जारी किया। रायबरेली जनपद के खगिया कौंसा निवासी सुनील कुमार पुत्र छेदीलाल, रिलीज आदेश लेकर मौरांवा थाने पहुंचे। रिलीज ऑर्डर में स्पष्ट रूप से ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली का भी उल्लेख था। हालांकि, जब वाहन मालिक को सुपुर्दगी दी गई, तो परिसर में केवल ट्रैक्टर ही खड़ा मिला। ट्रॉली न मिलने पर सुनील कुमार ने तत्काल थाने में आपत्ति दर्ज कराई और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद यह पूरा मामला प्रकाश में आया। वाहन मालिक सुनील कुमार का कहना है कि जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया था, तब दोनों साथ में थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ट्रॉली कहां चली गई। उन्होंने ट्रॉली की बरामदगी और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। इस संबंध में मौरांवा के इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि ट्रॉली की वास्तविक स्थिति क्या थी और वह कब तक थाना परिसर में मौजूद थी। इंस्पेक्टर सिंह ने आश्वस्त किया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खिलाड़ियों ने ली खेल भावना की शपथ:इटावा में क्रीड़ा समारोह 'स्फूर्ति' शुरू, मार्च पास्ट के साथ हुई शुरुआत
    Next Article
    सुग्रीव किला में भगवान राजराजेश्वर का ब्रह्मोत्सव मनाया गया:श्रद्धापूर्वक याद किए गए जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment