Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामेनेई की मौत लखनऊ शिया समाज गम में डूबा:अमेरिका - इजराइल का जमकर विरोध, 20 हजार लोग सड़कों पर उतरे , 3 दिनों तक मनाया जाएगा शोक

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका इजराइल के विरोध के साथ श्रृद्धांजलि का दौर जारी है। हजारों की तादाद में छोटा इमामबाड़ा पर महिलाएं और पुरुष जमा होकर रो रहे हैं, मातम कर रहे हैं। छोटा इमामबाड़ा पर खामेनेई कि याद में मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना फरीदुल हसन समेत दर्जनों उलमा ने मजलिस पढ़ी। छोटा इमामबाड़ा पर अयातुल्ला अली खामेनेई की बड़ी से तस्वीर लगाई गई। लोग हाथों में खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन कर रहे है छोटा इमामबाड़ा से बड़ा इमामबाड़ा तक विरोध मार्च निकाला। खामेनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे। भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने छोटा इमामबाड़ा के गेट पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर लगाई जिसे लोग पैरों से रौंदकर विरोध कर कर रहे है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय शोक की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। अयातुल्ला खामेनेई के नाम पर रोजाना मजलिस (शोकसभा) का आयोजन किया जाएगा। 3 दिनों तक दुकानें न खोले व्यापार न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्ज में डूबे किसान ने खुद को मारी गोली, मौत:एटा में तमंचे से कनपटी पर रखकर की फायरिंग, 2 लाख का था कर्ज
    Next Article
    CSJMU में बनेगा 100 बेड का अस्पताल:10 करोड़ से कैंपस होगा एआई से लैस, महिला व पुरुष हास्टल भी बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment