Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में बनेगा 100 बेड का अस्पताल:10 करोड़ से कैंपस होगा एआई से लैस, महिला व पुरुष हास्टल भी बनेगा

    3 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) आने वाले दिनों में पढ़ाई के साथ साथ लोगों की सेहत का भी ख्याल रखेगा। कैंपस में 100 बेड का अस्पताल बनेगा जो कि पीपीपी मोड पर चलेगा। इसके अलावा कैंपस को एआई सक्षम परिवार को रुप में विकसित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में 100 बेड की क्षमता वाले एक पुरुष एवं एक महिला छात्रावास के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। विवि में प्रो. विनय पाठक की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। पीपीपी मॉडल पर चलेगा अस्पताल वित्त समिति की बैठक में सर्वसम्मति से विवि कैंपस को एआई सक्षम परिसर के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया। इसके साथ ही कैंपस के स्वास्थ्य केंद्र (हेल्थ सेंटर) को पीपीपी मॉडल पर एक 100 बेड के अस्पताल में बदलने के लिए भी बजट प्रावधान को स्वीकृत किया गया। इस अस्पताल के बनने के बाद आमजन को रियायती दरों पर इलाज मिलेगा। पीपीपी मॉडल पर चलेगा खेल काम्पलेक्स इसके अलावा विवि के खेल काम्पलेक्स को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के फैसले को भी मंजूरी दी गई। बैठक में वित्त वर्ष 2024-2025 की ऑडिट बैलेंस शीट को अनुमोदित किया गया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु 487 करोड़ की आय एवं 459 करोड व्यय का प्रावधान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई की मौत लखनऊ शिया समाज गम में डूबा:अमेरिका - इजराइल का जमकर विरोध, 20 हजार लोग सड़कों पर उतरे , 3 दिनों तक मनाया जाएगा शोक
    Next Article
    आशा मालवीय ने मां के लिए 5 महीने लेबर बनकर:कानपुर में बोलीं- सफलता के लिए खुद को झोंक दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment