Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर एसपी ने होली-रमजान को लेकर सुरक्षा का लिया जायजा:फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में आगामी होली और रमजान त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में रविवार रात करीब आठ बजे पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना अजीम नगर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी अजीम नगर और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक मिश्र ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही महत्वपूर्ण त्योहार हैं। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश बिल्कुल न करें। एसपी ने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या घटना होती है, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 या संबंधित अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर सूचना दें। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है, ताकि जिले में अमन-चैन कायम रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में महिला कांस्टेबल ने यात्री की जान बचाई:चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से प्लेटफार्म पर गिरा, सिपाही ने खींचा
    Next Article
    खामेनेई की मौत से अयोध्या में शिया समुदाय में आक्रोश:मस्जिद खजूर पर लगाए गए काले झंडे, इमामबाड़ा से चौक मस्जिद तक निकला जुलूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment