Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाने में कीड़ा मिलने पर गर्ल्स हॉस्टल की कैंटीन बंद:ग्रेटर नोएडा में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित मगध इन गर्ल्स हॉस्टल (ओल्ड कैंपस) की कैंटीन की रसोई शुक्रवार को बंद करा दी गई। गुरुवार को छात्राओं को परोसे गए खाने में कीड़ा मिला था। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन कर खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसोई की जांच की तो वहां गंदगी मिली। टीम ने पास्ता का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा और साफ-सफाई में सुधार होने तक रसोई बंद रखने के निर्देश दिए। खाने में कीड़ा मिलने पर छात्राओं ने किया था प्रदर्शन गुरुवार को कैंटीन में छात्राओं को परोसे गए पास्ता में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया था। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन किया और कैंटीन में खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। जांच में रसोई में मिली गंदगी शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल ने कैंटीन की रसोई का निरीक्षण किया। टीम को वहां साफ-सफाई की कमी मिली। इसके बाद पास्ता का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई में सुधार होने तक रसोई का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए। सहायक खाद्य आयुक्त-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि हॉस्टल की मेस में परोसे गए पास्ता और सॉस में कीड़े दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मेस की जांच की। पास्ता का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रसोई को साफ-सफाई में सुधार होने तक बंद कराया गया है। छात्राओं ने पहले भी शिकायत करने की कही बात छात्राओं का कहना है कि वे हॉस्टल की फीस के तौर पर हर साल लाखों रुपए देती हैं, इसके बावजूद उन्हें कीड़े वाला खाना परोसा जा रहा है। उनका आरोप है कि पहले भी खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। छात्राओं के मुताबिक, पहले खाना खाने के बाद कई छात्राएं बीमार भी हो चुकी हैं। उन्होंने रसोई में बर्तन गंदे रहने और उन्हीं में खाना बनाए जाने की शिकायत भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1000 करोड़ ठगने वाला दुबई में कर रहा स्काई डाइविंग:25 हजार का इनामी सुल्तान मिर्जा बोला-Amazing, बार में शैंपेन से नहलाया
    Next Article
    दीनदयाल अस्पताल की IPHL लैब 2 हफ्ते में शुरू होगी:वाराणसी में 1.25 करोड़ खर्च, 5 महीने तक सुविधा बंद रही; अब 117 जांचें होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment