Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 लाख की सुपारी देकर कराई डॉक्टर की हत्या:पूर्व पार्टनर ने एडवांस में दिए 2 लाख 20 हजार, 6 महीने पहले की प्लानिंग

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में डॉक्टर राजकुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हत्या की सुपारी देने वाला डॉक्टर का पूर्व पार्टनर, गोली चलाने वाला आरोपी और तमंचा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डॉक्टर का पूर्व पार्टनर भी पेश से डॉक्टर है। उसी ने 10 लाख की सुपारी देकर डॉक्टर की हत्या कराई। दोनों ने मिलकर पहले सुमित्रा नाम से अस्पताल खोला था, लेकिन लोन के रुपए को लेकर विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद डॉ राजकुमार ने अपना खुद का शिवालय नाम से अस्पताल खोल लिया था। बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। 6 महीने पहले मर्डर की प्लानिंग हुई। एडवांस के दौरान पर दो लाख रुपए दिए गए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामला नगीना थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गुरुवार शाम करीब 7 बजे नगीना के धामपुर रोड स्थित शिवालय हेल्थ केयर अस्पताल में हत्या हुई थी। गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी 38 साल के अस्पताल संचालक डॉ. राजकुमार अपने केबिन में मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाने के बहाने अंदर घुसा और तमंचे से गोली मारकर डॉ. राजकुमार की हत्या कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ, सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी धामपुर के तिबड़ी निवासी डॉ. नीरज, आरोपी विकास उर्फ छोटू और मधी निवासी आर्यन उर्फ राजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि डॉक्टर राजकुमार की पूर्व पार्टनर डॉ. नीरज ने ही सुपारी देकर हत्या कराई थी। दोनों ने मिलकर पहले खोला था सुमित्रा हॉस्पिटल आरोपी विकास उर्फ छोटू ने बताया साल 2018 में गाजियाबाद स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में डॉ. नीरज (फिजिशियन) और डॉ. राजकुमार (पीडियाट्रिशियन) एक साथ काम करते थे। आपस में मित्र भी थे। वर्ष 2022 में दोनों ने मिलकर नगीना-धामपुर रोड पर सुमित्रा हॉस्पिटल खोला। मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे डॉ राजकुमार उनके बीच यह तय हुआ था कि अस्पताल की आय से सबसे पहले डॉ. नीरज के लोन का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, आपसी मनमुटाव के चलते वर्ष 2023 में डॉ. राजकुमार बिना पूरा हिसाब-किताब किए अलग हो गए थे। इसी आर्थिक विवाद के कारण डॉ. नीरज ने डॉ. राजकुमार की हत्या की साजिश रची। शिवालय अस्पताल खुलने से सुमित्रा में कम हुए मरीज अलग होने के बाद डॉ. राजकुमार ने जनवरी 2024 में “शिवालय हेल्थ केयर सेंटर” नाम से अपना अलग अस्पताल शुरू कर दिया। इसके बाद सुमित्रा हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों की संख्या कम हो गई और दोनों के बीच विवाद व तनाव बढ़ गया। इसी रंजिश के चलते डॉ. नीरज ने डॉ. राजकुमार की हत्या की योजना बनाई। पूछताछ में विकास उर्फ छोटू ने बताया कि वह डॉ. नीरज के गांव का रहने वाला है। सुमित्रा हॉस्पिटल खुलने के बाद से उनकी गाड़ी चलाता था। करीब छह महीने पहले से ही इस घटना की योजना बनाई जा रही थी, जिसकी जानकारी डॉ. नीरज ने उसे दी थी। डॉ. राजकुमार की हत्या के लिए उसे 10 लाख रुपये देने तय किए गए थे, जिसमें से करीब 2.20 लाख रुपये उसे एडवासं मिल चुके थे। विकास उर्फ छोटू ने घटना को अंजाम देने के लिए तमंचा राजन से लिया था। उसकी मुलाकात विकास उर्फ छोटू के दोस्त कार्तिकेय ने राजन से कराई थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया- डॉक्टर राजकुमार की हत्य में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साल 2018 से पहले डॉ. नीरज और डॉ. राजकुमार दोनों गाजियाबाद में काम करते थे। इसके बाद वे नगीना आ गए और यहां पार्टनरशिप में अस्पताल खोला। डॉ. नीरज ने अस्पताल के लिए लोन लिया था। बाद में पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद डॉ. राजकुमार ने अलग से अपना अस्पताल खोल लिया। इसी रंजिश के चलते डॉ. नीरज ने 10 लाख रुपये की सुपारी देकर डॉ. राजकुमार की हत्या कराई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नकदी और तमंचा बरामद हुआ है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खनन आरोपों की जांच आरोपी थानेदार को सौंपी:फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन, वीडियो सामने पर पुलिस पर उठ रहे सवाल
    Next Article
    मेरठ में नदियों के संरक्षण पर सेमिनार:छात्रों को गंगा के महत्व और पुनर्जीवन के प्रयासों की जानकारी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment