Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खनन शुरू होने से पहले भड़के ग्रामीण:फसल बचाने और सड़क सुरक्षा को लेकर रुकवाया काम

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के पवई और मखारा गांव की सीमा पर प्रस्तावित खनन कार्य को ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण शुरू होने से पहले ही रोकना पड़ा। खेतों में खड़ी फसलों के बीच भारी मशीनें और डंपर लाने की तैयारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय उनके खेतों में गेहूं और अन्य फसलें लहलहा रही हैं। खनन कार्य शुरू होने से इन फसलों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने ठेकेदारों और अधिकारियों से कम से कम एक महीने का समय देने की मांग की, ताकि फसल की कटाई सुरक्षित ढंग से हो सके। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि इसके बाद यदि आवश्यक हो तो खेतों के बीच से वैकल्पिक रास्ता बनाकर डंपरों की आवाजाही कराई जाए। ग्रामीणों ने नई बनी सड़क को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पवई से मखारा को जोड़ने वाली यह सड़क लगभग 15 दिन पहले ही बनी है, जिसकी अनुमानित लागत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि इसी सड़क से भारी-भरकम डंपर गुजरेंगे तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी। सूचना मिलने पर खनन अधिकारी मनीष यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां और आशंकाएं विस्तार से उनके सामने रखीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए खनन अधिकारी ने ठेकेदारों को निर्देश दिए कि वे फिलहाल अपना रूट बदलें और नई बनी सड़क से डंपरों की आवाजाही न कराएं। इस दौरान ग्राम पवई के प्रधान रामजीवन, बुद्धि लाल शर्मा, अकील (प्रधान), राधेश्याम यादव, लाल अग्निहोत्री, रामस्वरूप और कल्लू रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में दिशा बैठक स्थगित,सांसद ने अधिकारियों पर लगाए आरोप:कहा- बैठक को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं, पिछली कार्यवाही की नहीं मिली जानकारी
    Next Article
    ‘सत्या’ से कॉपी की गई Dhurandhar की कहानी? रहमान डकैत को देख फैंस को याद आया भीकू म्हात्रे, आप भी देखें मजेदार वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment