Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खीरी में 450 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद:1700 किलोग्राम लहन नष्ट, आबकारी विभाग ने होली से पहले की बड़ी कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में आबकारी विभाग ने होली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री तथा परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाया। शासन और आबकारी आयुक्त के निर्देशों पर संदिग्ध क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। यह अभियान उप आबकारी आयुक्त (लखनऊ प्रभार) के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान खीरी चिमनी, बद्दापुर, पसगवां कमतारा, मड़वा निघासन, हुलसीपुरवा, गजरौला, राजा मंडी, सुआबोझ कॉलोनी, कुंवरपुर खुर्द, मिस्त्री पुरवा मैगलगंज, देविबोझी जंगल, सेमराघाट नदी किनारा और धौरहरा सहित कई क्षेत्रों में दबिश दी गई। अभियान के तहत कुल 16 अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी विभाग ने लगभग 450 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और मौके पर करीब 1700 किलोग्राम लहन नष्ट कराया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। विभाग ने देशी शराब, कंपोजिट दुकानों और कैंटीनों का भी निरीक्षण किया। कई स्थानों पर टेस्ट परचेज के माध्यम से बिक्री प्रक्रिया की जांच की गई। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शराब की बिक्री शत-प्रतिशत पीओएस मशीन से की जाए और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब न बेची जाए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में तिलहन उत्पादन पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित:नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आत्मनिर्भरता और किसान समृद्धि पर मंथन
    Next Article
    गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर ने कोर्ट में बयान दिया:जल्द चार्जशीट दाखिल होगी, बदमाशों ने पीछा कर बैड टच किया था; फिर शर्ट उतारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment