Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खराब मौसम के चलते काठमांडू जाने वाली फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट:एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा विमान, सुबह दिल्ली रवाना

    3 hours ago

    3

    0

    काठमांडू में खराब मौसम के चलते दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। विमान रविवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। मौसम में सुधार के बाद सुबह 3:31 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-223 (एयरबस A320) ने 1 नवंबर की रात 1:19 बजे लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-EDE था। मौसम सुधरने के बाद दिल्ली रवाना हुआ विमान जानकारी के मुताबिक, काठमांडू में खराब मौसम के कारण विमान को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके बाद फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद विमान सुबह 3:31 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर विमान से जुड़ी सभी गतिविधियां सुरक्षित तरीके से पूरी की गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने सुसाइड किया:जम्मूतवी एक्सप्रेस के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
    Next Article
    हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक गाड़ी लेकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment