Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेरेश्वर धाम मंदिर में मुस्लिम दुकानदारों की एंट्री बैन:अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व पर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बेचने पर हुआ था विवाद, पोस्टर चस्पा

    21 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर धाम मंदिर में अब मुस्लिम दुकानदार अपनी दुकान नहीं लगा सकेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर मेले के दौरान एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर कमेटी ने यह फैसला लिया है। मंदिर परिसर में जगह-जगह 'खेरेश्वर मंदिर परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें नहीं लगेंगी' के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यहां से शुरू हुआ था विवाद ​महाशिवरात्रि के अवसर पर खेरेश्वर धाम में भव्य मेले का आयोजन किया गया था। यहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष सचिन राघव अपने समर्थकों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। आरोप है कि वहां एक युवक पहचान छिपाकर महिलाओं के अंतर्वस्त्र (अंडरगारमेंट्स) बेच रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पहले 'अमन' और बाद में 'अरमान' बताया। जेल भेजने के बाद बढ़ा विवाद ​पहचान उजागर होने पर विवाद बढ़ गया। सचिन राघव ने मंदिर कमेटी का माइक लेकर इस पर कड़ी आपत्ति जताई और विवादित टिप्पणी कर दी। मौके पर मौजूद एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने माहौल बिगड़ने की आशंका पर पुलिसकर्मियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद सचिन राघव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे जाने के के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। ​विश्व हिंदू परिषद ने लगाया 'लव जिहाद' की साजिश का आरोप ​शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने ब्रज प्रांत मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि मंदिर में मुस्लिम महिलाएं तो आएंगी नहीं, फिर वहां अंडरगारमेंट्स की दुकान लगाना सीधे तौर पर हिंदू महिलाओं को टारगेट करने की सोची-समझी साजिश है। यह लव जिहाद जैसी घटनाओं को बढ़ावा देने का कृत्य है। दुकानदार और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग संगठन ने मांग की है कि दुकान लगाने वाले युवक और ठेका देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पूर्व में 'अश्लील नृत्य' का आयोजन किया था। इससे सनातनी मर्यादा को ठेस लगी थी। उन्होंने कहा कि अगर दोषी ठेकेदार और दुकानदार पर कार्यवाही नहीं हुई, तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ‘सनातनी भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि’ ​विवाद बढ़ता देख मंदिर कमेटी ने परिसर में मुस्लिम दुकानदारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कमेटी के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ​भक्तों और सनातनी लोगों के विरोध को देखते हुए यह फैसला लिया है। हमने ठेकेदारों को पहले ही हिदायत दी थी कि किसी समुदाय विशेष की दुकान न लगे। फिर भी पहचान छिपाकर दुकान लगाई गई। विरोध करने का तरीका गलत था। ​माइक से किया था दुकान हटाने का निवेदन करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष सचिन राघव ने कहा कि उन्होंने किसी भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं किया था। मंदिर कमेटी से पहले भी निवेदन किया था कि समुदाय विशेष की दुकानें नहीं लगनी चाहिए। माइक लेकर भी दुकान हटाने के लिए कहा था। बावजूद इसके गलत तरीके से जेल भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीह पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:माता-पिता खो चुके चार अनाथ बच्चों को लिया गोद, उठाएगी सारी जिम्मेदारी
    Next Article
    सहारनपुर में निर्माणाधीन सड़क का कार्य अधूरा:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment