Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खैराती टोला के 350 परिवारों को गंदगी से मिली निजात:आगरा में डलावघर खत्म कर रखवाए गए पौधे लगाए

    8 hours ago

    3

    0

    आगरा के वार्ड-98 विभव नगर के खैराती टोला में रहने वाले करीब 350 परिवारों को लंबे समय से डलावघर से उठने वाली बदबू और गंदगी से आखिरकार निजात मिल गई है। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में स्थित डलावघर को समाप्त कर वहां सफाई कराने के बाद चूने का छिड़काव कराया और पौधों से सुसज्जित गमले रखवा दिए हैं। इससे गंदगी के ढेर और दुर्गंध से परेशान रहने वाले स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब इस स्थान पर कूड़ा एकत्र होने के बजाय हरियाली और स्वच्छता नजर आएगी। क्षेत्र में डलावघर होने के कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यहां नियमित रूप से कूड़ा डाले जाने से गंदगी फैलती थी और दिनभर दुर्गंध उठती रहती थी। लोगों को होती थी परेशानी खासकर आसपास रहने वाले परिवारों और राहगीरों को परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने डलावघर को समाप्त कर इस स्थान को साफ-सुथरा बनाने की पहल की है। सफाई के बाद चूना डलवाकर पौधों से सुसज्जित गमले रखवा दिए गए हैं, जिससे स्थान का स्वरूप भी बदल गया है। क्षेत्रीय जोनल स्वच्छता अधिकारी (जेडएसओ) राजीव बालियान ने बताया कि डलावघर समाप्त होने के बाद अब घरों से निकलने वाले कूड़े का नियमित रूप से संकलन कराया जाएगा। इसके लिए जे एस एनवायरो के वाहन दिन में दो बार सुबह 10 बजे और दोपहर दो बजे मोहल्ले में पहुंचकर घरों से कूड़ा एकत्र करेंगे। अभी तक नगर निगम की ओर से लोडर भेजकर कूड़ा उठवाया जाता था। नई व्यवस्था से कूड़ा खुले में डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मोहल्ले में साफ-सफाई भी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि खैराती टोला में कुछ लोग जूते बनाने का कारोबार भी करते हैं। इनके द्वारा चमड़े की कतरन डलावघर में फेंकी जा रही थी, जिससे गंदगी के साथ दुर्गंध की समस्या और बढ़ जाती थी। ऐसे कारोबारियों को नोटिस जारी कर चमड़े की कतरन घरों में ही सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से प्रत्येक शुक्रवार को विशेष वाहन भेजकर इन कतरनों का संकलन कराया जाएगा। इससे चमड़े के अपशिष्ट को खुले में फेंकने की समस्या पर भी अंकुश लगेगा। नगर निगम की इस पहल से खैराती टोला के करीब 350 परिवारों को राहत मिलने के साथ ही क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी कदम उठाया गया है। अब नियमित कूड़ा संकलन और चमड़े की कतरन उठाने की व्यवस्था के माध्यम से मोहल्ले को साफ रखने की योजना है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर विलोपित किया जा रहा है, जहां खुले में कूड़ा एकत्र होने से लोगों को परेशानी होती है। डलावघरों को व्यवस्थित करने के साथ घर-घर कूड़ा संकलन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। नागरिक भी कूड़ा निर्धारित वाहनों को ही दें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा या अन्य अपशिष्ट न फेंकें। नगर निगम का प्रयास है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित टेंपो गिरा रोड पर दुर्घटनाग्रस्त:केदार के सिर में गंभीर चोट, हालत नाजुक; गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी
    Next Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने बच्ची की मौत पर कैंडल मार्च निकाला:महराजगंज में आरोपी को फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment