Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेतों की रखवाली कर रहे युवक पर सियार का हमला:सीतापुर जिला अस्पताल में युवक गंभीर घायल, आंख में गहरी चोट, अस्पताल में उपचार जारी

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के थाना संदना क्षेत्र के रालामऊ गांव में शुक्रवार सुबह तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां खेतों की निगरानी करने निकले एक युवक पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार रालामऊ गांव निवासी सीताराम तड़के सुबह खेतों की रखवाली के दौरान खेत की ओर गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सियार ने पीछे से अचानक उस पर हमला कर दिया। सियार ने युवक के चेहरे को निशाना बनाते हुए उसे नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सियार खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीणों की मदद से घायल सीताराम को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार आंख में गहरी चोट होने के कारण दृष्टि प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। घायल युवक सीताराम ने बताया कि हमला इतना अचानक था कि उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला। उसने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सियारों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा सियारों को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिलने पर थाना संदना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, वन विभाग को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 12 गांवों के 43 दिव्यांग-बच्चों से मिलेंगी राज्यपाल:तेज बुखार के बाद बच्चों में चलने-बोलने की क्षमता खत्म होने के मामलों की जांच तेज
    Next Article
    ‘मेरी बेटी तड़पकर मरी, पड़ोसी को फांसी पर लटकाओ’:झांसी में मां बोली- अकेला पाकर छेड़छाड़ की, 10 दिन पहले पत्नी को छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment