Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 12 गांवों के 43 दिव्यांग-बच्चों से मिलेंगी राज्यपाल:तेज बुखार के बाद बच्चों में चलने-बोलने की क्षमता खत्म होने के मामलों की जांच तेज

    3 hours ago

    1

    0

    आनंदीबेन पटेल आज गाजीपुर के दौरे पर रहेंगी। वे जिले के 12 गांवों के 43 दिव्यांग बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी लेंगी। इन गांवों में बच्चों के मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के असामान्य मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कई बच्चों ने तेज बुखार के बाद चलने-फिरने और बोलने की क्षमता खो दी। राज्यपाल का आगमन सुबह 10 बजे पुलिस लाइन परिसर स्थित हेलीपैड पर होगा। इसके बाद वे पुलिस लाइन ऑडिटोरियम जाएंगी, जहां सुबह 10:10 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों से संवाद करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12:20 बजे उनका लखनऊ के लिए प्रस्थान होगा। प्रशासन अलर्ट, अधिकारी कर रहे निगरानी कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर चिकित्सा सुविधाओं तक सभी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। BHU के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही जांच दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम जिले में डेरा डाले हुए है। देवकली ब्लॉक के तारडीह गांव में विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया है, जबकि बहादीपुर-भौरहा, हरिहरपुर, हाला और शिकारपुर सहित अन्य प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर बच्चों की जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। फीवर और गर्भावस्था जटिलताओं की आशंका स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच में वायरल फीवर तथा गर्भावस्था के दौरान हुई जटिलताओं को बच्चों की दिव्यांगता का संभावित कारण माना जा रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और दिव्यांग कल्याण अधिकारी को जांच में तेजी लाने, बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों के लिए अहम माना जा रहा दौरा राज्यपाल का यह दौरा 12 गांवों के प्रभावित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वास्थ्य जांच लगातार जारी है और प्रशासन इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, ताकि बीमारी के कारणों का वैज्ञानिक आधार पर पता लगाया जा सके और आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में महिला की झोपड़ी में आग:गृहस्थी जलकर राख; पड़ोसियों पर लगाया आरोप; ग्रामीणों ने बुझाई आग, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    खेतों की रखवाली कर रहे युवक पर सियार का हमला:सीतापुर जिला अस्पताल में युवक गंभीर घायल, आंख में गहरी चोट, अस्पताल में उपचार जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment