Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में कीटनाशक छिड़काव के बाद किसान की मौत:खेत में ही बिगड़ी तबीयत, परिजन ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    1 hour ago

    1

    0

    सदर कोतवाली क्षेत्र के रजौहापुर-शाहबाजपुर गांव में बुधवार को धान की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए 45 वर्षीय किसान शिशुपाल की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। शिशुपाल दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत पर धान की फसल में दवा छिड़क रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में ऑटो से शहर के 50 शैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे शिवम ने बताया कि शिशुपाल ही खेती-किसानी के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। किसान की मौत के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ गांव ले गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि परिजनों ने पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के लेटे हुए हनुमान मंदिर में स्थापना महोत्सव:पंचवटी घाट पर गणेश, राधा-कृष्ण, दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा
    Next Article
    ज्ञानपुर में ऋण अदा न करने पर कुर्की:डीएम के निर्देश पर राजस्व-बैंक टीम ने अचल संपत्ति कुर्क की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment