Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पीलीभीत के दियूरी में हुई घटना, पिता बोले- मां की डांट से था परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दियूरी के पास बुधवार को एक युवक का शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। इस घटना की जानकारी पुलिस को 4 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी 19 वर्षीय सुभाष पुत्र रामप्रताप के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे। परिजनों विशेषकर मृतक के पिता के अनुसार, सुभाष को एक दिन पहले उसकी मां ने किसी बात पर डांटा था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गजरौला थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी पासपोर्ट मामले में मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार:एक ही पते से 22 फर्जी पासपोर्ट जारी कराने का खुलासा
    Next Article
    पाकिस्तानी टीम का नया हेड बन सकता है ये खिलाड़ी, अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं किया रिटायरमेंट का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment