Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ने पर खुशी की लहर:सोनभद्र में CM योगी आदित्यनाथ के प्रतीकात्मक चित्र पर मिठाई खिलाकर जताई खुशी

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा किए जाने के बाद सोनभद्र में शिक्षामित्रों ने खुशी व्यक्त की और मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंगलवार की देर शाम को रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। उन्होंने एक-दूसरे को भी मिठाई खिलाकर बधाई दी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 20 फरवरी को विधानसभा में मानदेय वृद्धि की घोषणा की थी। उन्होंने इस निर्णय को शिक्षामित्रों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। खान ने यह भी बताया कि 29 जनवरी को कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों और उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने इसे शिक्षामित्र परिवारों के लिए राहत भरा और सम्मानजनक बताया। जिले के 2280 शिक्षामित्रों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समायोजन रद्द किए जाने के बाद कई शिक्षामित्रों को कम मानदेय के कारण दैनिक जरूरतें पूरी करने में कठिनाई हो रही थी। उन्होंने मानदेय वृद्धि की घोषणा को एक सराहनीय कदम बताया। महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सुनीता पांडेय ने कहा कि नियमित और बढ़ा हुआ मानदेय मिलने से परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन आसान होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शिक्षामित्र शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री अनुज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भारती, जिला संगठन मंत्री चंद्रभान सिंह, जिला प्रवक्ता अभय मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, विश्वकर्मा, किरण सिंह, मनोरमा देवी, रेखा देवी, कलावती, मूलचंद, गुलाब यादव, अमित कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, पैगंबर शाह, शिवलता, जेपी मौर्य, ओमप्रकाश, कमलेश कुमार सिंह, मन्नू भारती, मनोज कुमार भारती,कृपाराम दुबे, रामरक्षा, उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाया VIDEO:बोला - पत्नी का भाई से है अवैध सम्बंध, मेरे जानवर बेचकर चुका देना कर्जदारों का पैसा
    Next Article
    नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:मड़िहान थाना में दर्ज हुआ था मामला, युवक को भेजा जेल, 4 नाबालिग सुधार गृह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment