Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य विभाग ने सीज किया 53 लाख रुपए का तेल:रविंद्र ऑयल मिल समेत 4 कंपनियों पर कार्रवाई, नेपाल से तेल लाने का शक

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की 16 सदस्यीय खाद्य विभाग की टीम ने हापुड़ में चार तेल प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान 53.62 लाख रुपये का 32,500 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया और जांच के लिए 14 नमूने लिए गए। टीम को नेपाल से तेल मंगवाकर अपने ब्रांड की पैकिंग करने का संदेह भी मिला है। अपर आयुक्त खाद्य रेखा चौहान के नेतृत्व में सोमवार को यह कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त प्रशासन रेखा सिंह ने बताया कि धौलाना मसूरी रोड स्थित वान्या पाम ऑयल में 5,180 लीटर खाद्य तेल में मिलावट का संदेह होने पर उसे सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6.68 लाख रुपये है। यहां से तीन नमूने लिए गए। यूपीएसआईडीसी केएल ऑयल से 15,345 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया, जिसकी कीमत 32.22 लाख रुपये है। यहां से सात नमूने भरे गए। हापुड़ के मोहल्ला किशनगंज स्थित जेएन ऑयल पर भी छापा मारा गया, जहां से चार नमूने लिए गए और 11,975 लीटर तेल (कीमत 14.71 लाख रुपये) मिलावट के संदेह में सीज किया गया। गढ़ रोड स्थित रविंद्र ऑयल मिल पर 9 नमूने लिए गए। गंदगी को लेकर जताई नाराजगी छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि कुछ प्रतिष्ठानों में नेपाल से तेल मंगवाकर उसे अपने ब्रांड के नाम से पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। दो तेल इकाइयों में गंदगी, कर्मचारियों द्वारा मास्क और कैप न पहनने जैसी लापरवाही भी सामने आई। इसके अलावा, तेल खरीद और आपूर्ति का स्टॉक रजिस्टर भी ठीक से नहीं रखा गया था, जिसके लिए दोनों इकाइयों को नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस छापेमारी की जानकारी जिले की स्थानीय टीम को नहीं दी गई थी। जबकि टीम में रामपुर, सहारनपुर और बन्दायू जिले के अफसर शामिल रहे। वही हापुड़ के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी तरह नकली खाद्य सामग्री बिकने नहीं दी जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पहली निजी इंटीग्रेटेड टाउनशिप की DPR मंजूर:104 एकड़ में होगी विकसित, मई में लांच होगी
    Next Article
    ARTO की रिपोर्ट में हादसे की बड़ी वजह आई सामने:16 स्लीपर की अनुमति, बना दी गईं 43; 1360 किमी सफर के लिए सिर्फ एक ड्राइवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment