Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पहली निजी इंटीग्रेटेड टाउनशिप की DPR मंजूर:104 एकड़ में होगी विकसित, मई में लांच होगी

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जिले में निजी क्षेत्र की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिल गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) में इसके लिए आवेदन किया गया था। परीक्षण के बाद प्राधिकरण ने इसे मंजूर कर लिया गया है। यह टाउनशिप ओमेक्स लिमिटेड की ओर से मानीराम के पास ताल जहदा में विकसित की जा रही है। 104 एकड़ जमीन पर बनने वाली इस टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं होंगी। यहां अल्पआय वर्ग के लोगों के लिए भी प्लॉट या फ्लैट उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति 2023 के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना को मई 2026 तक लांच करने की तैयारी है। निजी क्षेत्र से पहले GDA की ओर से खोराबार आवासीय योजना एवं राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप की नींव रखी जा चुकी है। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर की दो और टाउनशिप को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्हें भी लाइसेंस मिल चुका है। इसमें ताल कंदला में ऐश्प्रा समूह की ओर से इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित होगी तो जीत एसोसिट्स की ओर से रामनगर कड़जहां में। मार्डन विला और हाई-राइज अपार्टमेंट बनेंगे ओमेक्स लिमिटेड की फोरलेन रिंग रोड से सटी आधुनिक नगरीय सुविधाओं से सुसज्जित इस परियोजना में रहने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना में दुर्बल आय वर्ग (इडब्लूएस), अल्प आय वर्ग (एलआइजी), मध्यम आय वर्ग (एमआइजी) और उच्च आय वर्ग (एचआइजी) के लिए विभिन्न प्रकार के फ्लैट और भूखंड उपलब्ध होंगे। लगभग 350 ईडब्ल्यूएस और एलआइजी आवास बनाए जाएंगे, जिससे निम्न आय वर्ग को भी गुणवत्तापूर्ण आवास का लाभ मिल सके। इसके साथ ही हाई-राइज अपार्टमेंट, आधुनिक विला और सुव्यवस्थित आवासीय ब्लाक विकसित किए जाएंगे। टाउनशिप में ये सुविधाएं होंगी टाउनशिप में स्कूल, कालेज, अस्पताल, सामुदायिक केंद्र, चौड़ी सड़कें, समुचित जल निकासी व्यवस्था, नियमित विद्युत आपूर्ति और हरित क्षेत्र की व्यवस्था की गई है। बड़े पार्क और खुले स्थान इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। इसके अलावा परिसर में शापिंग काम्प्लेक्स, दुकानें, रेस्टोरेंट, कैफे और कार्यालय भी बनाए जाएंगे। इससे निवासियों को सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान शहर में आवासीय जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी। उसी दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ‘नया गोरखपुर’ योजना के तहत इसी क्षेत्र में प्राधिकरण की गुरुकुल टाउनशिप के साथ अब निजी क्षेत्र की यह टाउनशिप महानगर के नियोजित और सतत विकास को नई गति देगी। निजी कालोनियों से पूरी होगी आवास की जरूरत GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने कहा कि लोगों की आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए प्राधिकरण के स्तर पर कालोनियां लांच की जा रही हैं। निजी क्षेत्र की कालोनियों के आने से लोगों के घर का सपना और जल्दी पूरा होगा। जल्द ही मानीराम क्षेत्र में GDA की इंटीग्रेटेड गुरुकुल टाउनशिप की शुरूआत हो जाएगी। साथ ही निजी क्षेत्र की ओमेक्स लिमिटेड की इंटीग्रेटेड टाउनशिप भी इसी क्षेत्र में लांच होगी ।प्राधिकरण की ओर से डीपीआर स्वीकृत की जा चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में चकबंदी गांवों में लगेंगी ग्राम चौपालें:22 से 27 फरवरी तक किसानों की समस्याओं का होगा समाधान
    Next Article
    खाद्य विभाग ने सीज किया 53 लाख रुपए का तेल:रविंद्र ऑयल मिल समेत 4 कंपनियों पर कार्रवाई, नेपाल से तेल लाने का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment