Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाड़ी देशों में मिसाइल हमले, भारतीय परिवारों में चिंता:हापुड़ के बेटों के सुरक्षित होने पर ली परिवार ने राहत की सांस

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ निवासी इमरान, जो कतर में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं, ने फोन पर बताया कि बीती रात मिसाइल हमलों से पूरा इलाका दहल गया। इन हमलों ने वहां रह रहे लोगों के दिलों में दहशत भर दी। इमरान वर्ष 2011 से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कतर में रह रहे हैं। हापुड़ के पत्थर वाला कुआं निवासी आसिम को उनके चचेरे भाई इमरान ने वीडियो कॉल पर बताया कि देर रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक लगातार मिसाइल हमलों की आवाजें गूंजती रहीं। आसमान में उठती आग की लपटें और तेज धमाके साफ दिखाई दे रहे थे। बताया कि ऐसा लगा जैसे मिसाइल उनके इलाके के ऊपर ही गिरी हो। हालांकि, कतर सरकार द्वारा जारी सर्कुलरों के अनुसार, अधिकतर मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया था। इमरान ने अपने अम्मी-अब्बू और बच्चों से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने कहा, "मैं हिम्मत बनाए हुए हूं, लेकिन धमाकों की आवाज दिल दहला रही है।" उन्होंने यह भी बताया कि एक मिसाइल का हिस्सा उनके पास ही गिरा, जिससे आग लग गई, लेकिन किसी नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ। लोग छतों पर खड़े होकर इन घटनाओं के वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर साझा करते रहे। इसी बीच, बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य फसीह अहमद चौधरी का परिवार भी शनिवार को उस समय चिंता में डूब गया, जब ईरान द्वारा अबू धाबी स्थित अमेरिकी एयर बेस पर हमले की सूचना मिली। फसीह चौधरी के बेटे खलिक चौधरी यूएई के आबूधाबी में रहते हैं, जबकि उनका एक अन्य बेटा दुबई में निवास करता है। हमले की खबर मिलते ही परिजन लगातार उनसे संपर्क साधने में जुट गए। फसीह चौधरी की पत्नी मुशर्रफ चौधरी ने बताया कि उनके बेटे खलिक ने फोन पर जानकारी दी कि जिस स्थान पर हमला हुआ है, वह उनके निवास स्थान से काफी दूर है और परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। यह सुनकर परिजनों ने राहत की सांस ली और अपनों की सलामती के लिए दुआ की। भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने की पहल करनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर जिला पंचायत में पोस्टमार्टम हाउस और गौशाला पर चर्चा:जिला पंचायत बैठक में CMO ने दिया आश्वासन, नहीं लगाने होंगे चक्कर
    Next Article
    ईरानी रहबर की शहादत की खबर से हल्लौर में कोहराम:रो-रोकर छाती पीटते रहे लोग, जामा मस्जिद पर उमड़ा जनसैलाब, काले झंडे लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment