Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kishtwar Hospital की नर्स गिरफ्तार, आदिवासी किशोरी दुष्कर्म और मौत मामले में कार्रवाई

    1 hour from now

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म और बाद में उसकी मौत के मामले में जिला अस्पताल की एक नर्स को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किश्तवाड़ जिला अस्पताल में तैनात नर्स सोनिका को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, 15 वर्षीय आदिवासी किशोरी का उसके विद्यालय के एक शिक्षक ने कई महीनों तक कथित रूप से बार-बार यौन उत्पीड़न किया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बाद में छत्रू इलाके में गर्भपात कराने की कथित कोशिश के दौरान किशोरी की मौत हो गई।पुलिस ने 20 अगस्त को सरकारी शिक्षक और उसके भाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के दौरान सामने आया कि शिक्षक ने अपने भाई के साथ मिलकर गर्भपात कराने के इरादे से किशोरी को दवाएं दी थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले किशोरी को छत्रू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।इसके बाद अस्पताल के एक सफाईकर्मी की कथित मिलीभगत से उसे किश्तवाड़ के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां किशोरी ने मृत शिशु को जन्म दिया और इसके बाद उसकी भी मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि किशोरी का गर्भपात कराने में नर्स सोनिका की भूमिका थी।इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल नाबालिग की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों और मामले में सामने आए प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की गहन, वैज्ञानिक, निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित जांच कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां संभव है तथा मामले में संलिप्त पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले बृहस्पतिवार को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत एक आरोपी को अपराध की जानकारी छिपाने की साजिश में उसकी कथित भूमिका के लिए सेवा से हटा दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Poonch में LoC पर दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी Drone, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
    Next Article
    Amit Shah बोले: Type 1 Diabetes पीड़ित बच्चों को मिलेगा जीवनभर मुफ्त इंसुलिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment