Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Poonch में LoC पर दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी Drone, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

    1 hour from now

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे अग्रिम इलाकों में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के इलाके में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को शुक्रवार देर शाम मेंढर सेक्टर में बालाकोट इलाके के बह्रूटी गांव में देखा गया।यह सीमा के पास मंगलनार-डबरोत की ओर बढ़ा और फिर पाकिस्तान लौट गया। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रहे सेना के जवानों ने सतर्कता बढ़ाते हुए सुबह पहली किरण के साथ ही तलाश अभियान शुरू कर दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन से कोई संदिग्ध सामग्री गिराई गई है या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है और सीमा पर सुरक्षा बल अत्यधिक सतर्कता बरत रहे हैं।इसके साथ ही, पुलिस ने सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद ऊधमपुर, कठुआ और राजौरी जिलों के विशाल वन क्षेत्रों में बड़ा तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों के अनुसार, ऊधमपुर-कठुआ वन क्षेत्र के खुबान, नगाइन, खत्रैल, गोडू फलाल, पडेतर, चोर मोट्टू, किया, खेबा, भेड, जोफर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया गया था, जो अभी जारी है। वहीं राजौरी के गैबास, मिठियानी, मोगला और नरला इलाकों में दो संदिग्ध हथियारबंद लोगों के देखे जाने की सूचना ग्रामीणों से मिलने के बाद एक अलग तलाश अभियान चलाया गया।इन हथियारबंद संदिग्धों को आतंकवादी बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सामना नहीं हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Major Dhyan Chand की जयंती पर Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, खेल दिवस की दी बधाई
    Next Article
    Kishtwar Hospital की नर्स गिरफ्तार, आदिवासी किशोरी दुष्कर्म और मौत मामले में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment