Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KYC की प्रक्रिया पर विराम, उपभोक्ताओं को मिली राहत:सोमवार को पहली बार गैस गोदाम मिले खाली, कमर्शियल सिलेंडर पर अभी सस्पेंस बरकरार

    2 hours ago

    1

    0

    शहर में LPG गैस को लेकर मचे हाहाकार के बीच प्रशासन ने KYC की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। इसके बाद जो भीड़ गैस एजेंसी व गोदामों पर दिखाई दे रही थी, वह छटने लगी है। सोमवार को दैनिक भास्कर ने हालातों का जायजा लिया। गोदामों पर भीड़ नाम मात्र ही मिली। घरेलू गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहा था। तीन तस्वीरें देखें… पहले एक नजर गैस की किल्लत पर अमेरिका-इजरायल के ईरान से चल रहे युद्ध के बाद भारत में गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। मेरठ में भी इसका व्यापक स्तर पर असर दिखाई दिया। पिछले एक सप्ताह से हालात ज्यादा खराब हैं। गैस एजेंसियों से लेकर उनके गोदाम तक उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। घंटों इंतजार करने के बाद सिलेंडर मिल पा रहा है। हाल ही में प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई, जिसके बाद राहत मिलती दिखाई दे रही है। KYC से सबसे ज्यादा बिगड़े हालात दैनिक भास्कर ने एजेंसी व गोदामों पर मचे हाहाकार को जानने का प्रयास किया। कई समस्या प्रमुख थी लेकिन उनमें सबसे बड़ी दिक्कत KYC को लेकर थी। ऑनलाइन गैस बुक नहीं हो पा रही थी। एजेंसी पर उपभोक्ता पहुंच रहे थे तो उन पर KYC कराने का दबाव बनाया जा रहा था। नतीजा यह हुआ कि हर रोज हंगामा होने लगा। प्रशासन गैस की किल्लत ना होने का दावा करता था लेकिन हंगामे की स्थिति कुछ और ही बोलती थी। KYC की प्रक्रिया 1 अप्रैल से दोबारा दैनिक भास्कर ने हंगामे की प्रमुख वजह सामने लाने का काम किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि तीन माह में दो-दो बार KYC का दबाव बनाया जा रहा है। नतीजा यह हुआ कि प्रशासन ने KYC की प्रक्रिया पर रोक लगा दी। अब उपभोक्ता सीधे एजेंसी पर अपनी किताब लेकर जाता है। नियमानुसार उसे बुक कराता है और फिर गोदाम से जाकर सिलेंडर प्राप्त करता है। बताया जाता है कि 31 मार्च तक के लिए KYC की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। घर-घर डिलीवरी भी की गई शुरु घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को हर संभव राहत प्रदान करने का काम किया जा रहा है। इसी को देखते हुए अब कुछ एजेंसियों ने सिलेंडर की घर घर डिलीवरी भी शुरु करा दी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि 24 घंटे के भीतर सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है। यह केवल उन उपभोक्ताओं के लिए है जो सिलेंडर ऑनलाइन बुक कर रहे हैं। मैनेजर बोले- हालात एक दम सामान्य विजयंत गैस एजेंसी के गोदाम पर मौजूद मैनेजर महेश पांडेय ने बताया कि हालात एकदम सामान्य हो गए हैं। किताब से पर्ची बनवाकर उपभोक्ता गोदाम पर पहुंच रहे हैं, जिन्हें पर्ची तैयार कर उपलब्ध कराई जा रही है। गोदाम पर उसी पर्ची से सिलेंडर दिया जा रहा है। निर्धारित रेट पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 अप्रैल से सीएसजेएमयू से संबद्ध कालेजों की परीक्षाएं:बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे, विवि की वेबसाइट पर एग्जाम शीट जारी
    Next Article
    शाहजहांपुर में किसान की संदिग्ध मौत:पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग; काम के बहाने घर से बुलाकर ले गया था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment