Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में किसान की संदिग्ध मौत:पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग; काम के बहाने घर से बुलाकर ले गया था युवक

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक व्यक्ति उनके पति को काम के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। बाद में रात में उनके घायल होने की सूचना दी गई। पत्नी ने घटना में साजिश की आशंका जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला खुटार थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव का है। घटना खुटार थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव की है। यहां रहने वाले राजकुमार (40) अपनी पत्नी फूलमति और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह गांव के ही एक किसान के यहां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम गांव का एक किसान राजकुमार को काम के बहाने अपने साथ ले गया। बताया गया कि उन्हें पीलीभीत जिले में स्थित खेत पर काम के लिए ले जाया गया था। वहीं से लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सूचना के अनुसार राजकुमार का शव गांव में उनके घर लाकर परिजनों को जानकारी दी गई। जब पत्नी फूलमति उस किसान के घर पहुंचीं तो उन्होंने राजकुमार को मृत अवस्था में देखा। फूलमति का आरोप है कि जब किसान उनके पति को बुलाने आए थे, तब राजकुमार ने जाने से मना किया था, लेकिन उन्हें जबरदस्ती साथ ले जाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उनके पति सही-सलामत गए थे तो उनकी मौत कैसे हो गई और घटना के कई घंटे बाद परिवार को सूचना क्यों दी गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KYC की प्रक्रिया पर विराम, उपभोक्ताओं को मिली राहत:सोमवार को पहली बार गैस गोदाम मिले खाली, कमर्शियल सिलेंडर पर अभी सस्पेंस बरकरार
    Next Article
    पंप कैनाल को नहर से जोड़ने की मांग:भारतीय किसान महासभा ने विकास भवन में दो दिवसीय धरना शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment