Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ladakh चुनाव संपन्न होने के बाद MHA और स्थानीय प्रतिनिधियों की वार्ता होगी शुरू

    13 hours ago

    1

    0

    लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख के प्रतिनिधि संगठनों और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच बातचीत का अगला दौर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद होने की उम्मीद है। यह बैठक पहले 22 अक्टूबर को होनी थी। लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव 11 नवंबर को होने हैं, जबकि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों (एलएएचडीसी) के आठ चुनाव चार दिसंबर को होंगे।कुंद्रा ने बताया कि लद्दाख के प्रतिनिधि संगठनों लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच बातचीत के अगले दौर का प्रस्ताव मंजूरी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। कुंद्रा ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि फिलहाल आदर्श आचार संहिता लागू है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिलने के बाद बातचीत आगे बढ़ाई जा सकती है।मुख्य सचिव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जब तक हमें आयोग से मंजूरी नहीं मिल जाती, हम इस मामले को आगे नहीं बढ़ा सकते। इसके बाद ही आगे के कदम उठाए जा सकते हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव के बाद बातचीत होगी, तो कुंद्रा ने जवाब दिया, “हां, बिल्कुल। बातचीत चुनाव के बाद होगी।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    पराली प्रबंधन पर Kewal Singh Dhillon ने AAP सरकार को घेरा, फंड के ऑडिट की मांग की
    Next Article
    Gurpatwant Singh Pannun के मुकदमे में Ajit Doval पर लगे आरोप मनगढ़ंत, भारत ने नकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment