Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में वजू करते-करते युवक की अचानक मौत:मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था, पीछे की तरफ गिरा, फिर उठ नहीं पाया

    15 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में नमाज से पहले मस्जिद में 42 साल के एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। वह वजू कर रहे थे, तभी पीछे की तरफ गिर पड़े। पहले वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। बाद में एक युवक ने उन्हें उठाया और पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। मरने वाला मजदूर था। उसकी पहचान बुड्ढाखेड़ा गांव निवासी शराफत के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर की है। सोमवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया। 3 तस्वीरों में समझिए घटना… अब पढ़िए वीडियो में जो दिख रहा है… गंगोह थाना क्षेत्र में बुड्ढाखेड़ा गांव मुस्लिम बाहुल्य है। यहां गांव में मस्जिद बनी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शराफत नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि शराफत नमाज से पहले वजू (हाथ-पैर धुलते हुए) कर रहे थे। अचानक वे पीछे की तरफ पलट गए। कुछ देर बाद लाल कमीज और काली पैंट पहने एक युवक शराफत के पास पहुंचा। वह शराफत को संभालने और उन्हें उठाने की कोशिश करता नजर आया। वह लगातार मदद करने में लगा रहा। करीब 41 सेकंड बाद वहां कुछ अन्य लोग भी पहुंचने लगते हैं। जोहर की नमाज की तैयारी चल रही थी घटना के समय मस्जिद में जोहर की नमाज की तैयारी चल रही थी। नमाज में शामिल लोग अपनी जगह पर थे। शराफत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान हरीश चौधरी ने बताया कि सराफत अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले शराफत की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शराफत को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिवार ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। यूपी में अचानक हुई कुछ मौतों के बारे में भी जानिए बलरामपुर में कक्षा-2 की छात्रा की बैठे-बैठे मौत बलरामपुर में 22 सितंबर, 2026 को क्लास में बैठे-बैठे कक्षा-2 की छात्रा की मौत हो गई। बच्ची अचानक अपनी सीट से खड़ी हुई और फिर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह दोबारा संभली, लेकिन फिर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वह नहीं उठी। यह देखकर टीचरों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल मैनेजमेंट का कहना था कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय स्कूल के पास गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। उसमें फुल वॉल्यूम में डीजे बज रहा था। उसकी तेज आवाज से ही बच्ची की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। यूपी बोर्ड परीक्षा में अटेंडेंस लगाते-लगाते टीचर की मौत बुलंदशहर में फरवरी के महीने में बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करते-करते 55 साल के एक प्राइवेट टीचर सुरेंद्र पाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। टीचर की परीक्षा की पहली पाली में ड्यूटी थी। वह हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की अटेंडेंस लगा रहे थे। उसी दौरान अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, कुछ ही पलों में गिर पड़े। यह देख क्लासरूम के बच्चों ने कॉलेज स्टाफ को बुलाया। साथी टीचर उन्हें उठाकर आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। संगम में नाव पर बैठे-बैठे श्रद्धालु की मौत प्रयागराज में संगम की सैर करने के दौरान 38 साल के श्रद्धालु विष्णु ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 15 जुलाई को हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसमें दिख रहा कि श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहनकर नाव पर बैठे थे। वह मोबाइल चला रहे थे। उनके आगे एक बच्चा बैठा था। तभी श्रद्धालु अचानक नीचे गिर गए और फिर नहीं उठ सके। वह परिवार के साथ मथुरा से संगम घूमने आए थे। उनके चचेरे भाई रणवीर ठाकुर मथुरा में भाजपा के जिला मंत्री हैं। चाय की दुकान पर गिरा रेलकर्मी, फिर नहीं उठा झांसी में 29 साल के रेलकर्मी अजय कुशवाहा ऑफिस से चाय लेने एक होटल पर आया था। तभी वह दुकान के काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर पड़ा। इसके बाद जमीन पर गिर गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे मिर्गी का दौरा समझ लिया। कुछ लोग उसे जूते-मोजे सुंघाने लगे। कुछ छाती मलते रहे। इस बीच, करीब 3 मिनट तक रेलकर्मी जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। इसके बाद उसके शरीर में हलचल होनी बंद हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। बॉलिंग करते समय 13 साल के छात्र की मौत मैनपुरी में फरवरी महीने में क्रिकेट खेल रहे 13 साल के छात्र की मौत हो गई थी। विराट चौहान बॉलिंग कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में तेज दर्द होने लगा। कुछ देर बाद वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा और बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। विराट छठवीं का छात्र था। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई थी। बैडमिंटन खेल रहे ठेकेदार लड़खड़ाकर गिरे, फिर नहीं उठे महोबा में मार्च महीने में बैडमिंटन खेलते हुए 58 साल के ठेकेदार सुधीर गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोर्ट में बैडमिंटन खेलते-खेलते वह अचानक लड़खड़ा गए। सीने पर हाथ रखा। चार कदम दूर रखी बेंच की ओर चले, लेकिन जमीन पर गिर ही पड़े। साथ खेल रहे लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे। सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। यह पूरी घटना केवल 5 सेकेंड के अंदर हुई थी। डॉक्टरों ने इसे साइलेंट हॉर्ट अटैक बताया था। सीतापुर में कार में बैठे-बैठे टीचर की मौत सीतापुर में 14 अगस्त को सरकारी टीचर राधेश्याम पटेल (50) की कार में बैठे-बैठे मौत हो गई थी। सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट में उनका शव मिला था। कार का गेट खुला पड़ा था। काफी देर तक कार खड़ी देखकर आसपास के दुकानदारों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा और आवाज दी। शरीर को हिलाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई थी। अचानक मौत के कई कारण, समझिए… ……………………………. यह खबर भी पढ़ें काली सरकार 22 साल से बाबा बनकर छिपा था: झांसी में दिव्य दरबार लगाता, बीमारियां ठीक करने का दावा करता; एक शिकायत से खुली पोल झांसी में ‘काली सरकार बाबा’ के नाम से फेमस प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज 22 साल से छिपकर रह रहा था। एक छोटी सी शिकायत से उसके हिस्ट्रीशीटर होने की पोल खुल गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अरबपति सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए; मस्जिद में वजू करते-करते मौत; जयंत बोले- मैं चवन्नी भी नहीं
    Next Article
    लेडी प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख ठगे:गोंडा में 3 दिन में FD तुड़वाकर निकलवाई रकम, पति लीगल एडवाइजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment